फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP MLs son caught while receiving Rs 40 lakh bribe

Karnataka: भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,  कार्यालय से 1.7 करोड़ कैश बरामद

Fri, 03 Mar 2023 07:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 07:45 AM IST
सार

भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, प्रशांत मदल के कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली है।

विज्ञापन
Karnataka BJP MLs son caught while receiving Rs 40 lakh bribe
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक लोकायुक्त के एंटी करप्शन विंग ने गुरुवार को भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, प्रशांत मदल के कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली है। बता दें, मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


बीमा निगम के अधिकारी को भी पकड़ा था रिश्वत लेते हुए
इसी तरह की एक घटना में मध्य प्रदेश  लोकायुक्त की एक टीम ने 24 फरवरी को ग्वालियर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में तैनात एक क्लर्क को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी क्लर्क की पहचान शुभम गुप्ता के रूप में हुई थी। वह एमपीईबी (मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड) में तैनात एक महिला संविदा कर्मचारी से उसके मातृत्व अवकाश के पैसे जारी करने के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राघवेंद्र ऋषिश्वर ने कहा, एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed