फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP MLA booked in rowdy sheeter''s murder News In Hindi

Karnataka: बंगलूरू में रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या, भाजपा विधायक बयरती बसवराज समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज

Wed, 16 Jul 2025 03:41 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 03:41 PM IST
सार

कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बयरती बसवराज पर हत्या के एक संगीन मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि बेंगलुरु के भरती नगर में एक कुख्यात अपराधी से रियल एस्टेट कारोबारी बने शिवप्रकाश उर्फ बिक्कलू शिवू की हत्या उनके सामने आठ से नौ हमलावरों ने लोहे की रॉड और चाकुओं से की।

विज्ञापन
Karnataka BJP MLA booked in rowdy sheeter''s murder News In Hindi
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बयरती बसवराज के खिलाफ एक हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला एक कुख्यात अपराधी से रियल एस्टेट कारोबारी बने शिवप्रकाश उर्फ बिक्कलू शिवू की हत्या से जुड़ा है। यह वारदात मंगलवार रात बंगलूरू के भरती नगर इलाके में हुई। बता दें कि हत्या मामले में शिवप्रकाश की मां विजयलक्ष्मी ने पुलिस में शिकायत दी है कि 8 से 9 लोग लोहे की रॉड और चाकुओं से उनके बेटे पर हमला कर रहे थे। जब उसका दोस्त बीच-बचाव करने आया, तो उसे भी लोहे की रॉड से मारा गया। मां ने बताया कि जब वह चिल्लाईं, तो लोग जमा होने लगे, जिसके बाद हमलावर एक सफेद स्कॉर्पियो और बाइक पर फरार हो गए।

विज्ञापन


भाजपा विधायक पर क्यों दर्ज हुआ मामला
विजयलक्ष्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बयरती बसवराज सहित जगदीश, किरण, विमल और अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एफआईआर में बसवराज को आरोपी नंबर पांच बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, शिवप्रकाश के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज थे और साल 2006 में उस पर ‘राउडी शीट’ भी खोली गई थी।

विज्ञापन

विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी को जगदीश और किरण ने उनके बेटे की किट्टगनूर स्थित जमीन पर कब्जा कर लिया था और वहां तैनात दो महिला सुरक्षा गार्डों को जबरन हटा दिया था। इसके बाद से उनके बेटे को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Cast Census: CM सिद्धारमैया बोले- कांग्रेस जाति जनगणना के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगी

बसवराज बोले - बेबुनियाद है आरोप
वहीं मामला दर्ज होने के बाद विधानसौधा में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक बसवराज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर पता होता, तो मैं खुद पुलिस में शिकायत करता। ये शिकायत दुर्भावना से की गई है।


साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मुझे तो ये भी नहीं पता कि किस जमीन की बात हो रही है, कौन लोग हैं, या मरने वाला कौन है। पुलिस ने बिना जांच किए मेरे खिलाफ केस क्यों दर्ज किया? बसवराज ने कहा कि वह चार बार विधायक रह चुके हैं और उनके खिलाफ पहले कभी कोई विवाद नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को कानूनी तरीके से लड़ेंगे और राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

ये भी पढ़ें:- West Bengal: बंगालियों के सम्मान में ममता बनर्जी ने निकाला विरोध मार्च, भाजपा शासित राज्यों पर उठाए सवाल

गृह मंत्री ने कहा - मुझे जानकारी नहीं
इसके साथ ही राज्य के गृह मंत्री परमेश्वर ने इस पर कहा कि मुझे फिलहाल इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। गौरतलब है कि हत्या के इस मामले ने बाद कर्नाटक की राजनीति और पुलिस कार्यशैली दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है। जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed