{"_id":"5aebd5bc4f1c1b58098b7baa","slug":"karnataka-bjp-mla-bn-vijaykumar-passes-away-before-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव से पहले BJP विधायक का निधन, प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव से पहले BJP विधायक का निधन, प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बीएन विजय कुमार का निधन हो गया है। वे जयानगर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। विधायक विजय कुमार की मौत पार्टी के लिए झटका भी माना जा रहा है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट से बतौर बीजेपी उम्मीदवार मैदान में उतरने वाले थे।
विज्ञापन
BJP MLA from Jayanagar, BN Vijayakumar, passes away. He was a two time MLA from the constituency and BJP candidate from the same for upcoming #KarnatakaElection2018 pic.twitter.com/WaFM85k9ZP
— ANI (@ANI) May 4, 2018विज्ञापन
विजय कुमार कर्नाटक में भाजपा के चर्चित विधायकों में से एक थे और बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
बी एन विजय कुमार को दौरा भी उस वक्त पड़ा जब वे अपने चुनावी क्षेत्र में पार्टी प्रचार का काम कर रहे थे। भाजपा की ओर से विजय कुमार के लिए ट्वीट करके दुख जताया गया है। ट्वीट में लिखा गया, 'श्री बीएन विजय कुमार का कल रात निधन हो गया है। पार्टी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह एक बड़ा नुकसान है और पार्टी को उनके परिवार के प्रति हमदर्दी है।'