{"_id":"5f8e8f079d2a1a35b3483a5a","slug":"karnataka-bjp-mla-basangouda-patil-yatnal-says-cm-to-be-changed-soon-as-most-of-senior-leaders-in-state-are-not-happy-with-bs-yediyurappa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक भाजपा में बगावत, पार्टी विधायक का दावा- सीएम येदियुरप्पा से आलाकमान नाखुश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक भाजपा में बगावत, पार्टी विधायक का दावा- सीएम येदियुरप्पा से आलाकमान नाखुश
Tue, 20 Oct 2020 12:47 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
BS Yediyurappa
- फोटो : For Reference Only
कर्नाटक से भाजपा विधायक बसंगौड़ा पी यतनाल ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ फिर से अपनी नाराजगी जाहिर की है और राज्य में सत्ता की कमान बदलने के लिए मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
राज्य की विजापुर विधानसभा सीट से विधायक यतनाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राज्य के अधिकतर नेता मुख्यमंत्री के शासन से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विधायक यतनाल की मांग है कि अब राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी उत्तरी कर्नाटक के किसी व्यक्ति को मिलनी चाहिए।
यतनाल ने कहा, "सीएम को जल्द बदला जाए क्योंकि राज्य के ज्यादातर वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा से खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि अगला सीएम उत्तर कर्नाटक से होगा। येदियुरप्पा हमारी वजह से सीएम बने, उत्तर कर्नाटक के लोगों ने 100 विधायक दिए जिससे वे सीएम बने।"
विज्ञापन
CM to be changed soon as most of senior leaders in state are not happy with BS Yediyurappa. PM Modi also said that next CM will be from North Karnataka. Yediyurappa became CM because of us, North Karnataka ppl gave 100 MLAs which made him CM:BJP MLA Basangouda P Yatnal. (19.10) pic.twitter.com/88DK1SYq5j
— ANI (@ANI) October 20, 2020