{"_id":"63b2d57ab893217c4f102185","slug":"karnataka-bjp-mla-arvind-limbavali-booked-in-businessman-suicide-case-cm-assures-action-as-per-law-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: व्यवसायी आत्महत्या मामले में भाजपा विधायक पर FIR, मुख्यमंत्री बोम्मई ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: व्यवसायी आत्महत्या मामले में भाजपा विधायक पर FIR, मुख्यमंत्री बोम्मई ने कही यह बात
Mon, 02 Jan 2023 06:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:31 PM IST
सार
मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक व्यवसायी की मौत के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप (47) रविवार शाम को यहां नेतिगेरे में अपनी कार में मृत मिले थे। इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें महादेवपुरा के विधायक अरविंद लिंबावली और पांच अन्य लोगों के नाम हैं। कागलीपुरा थाने में प्रदीप की पत्नी की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि प्रदीप ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक रिसॉर्ट परियोजना में लगभग 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन बाद में उनके साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई। लिंबावली ने उनके बीच समझौता कराने की कोशिश की थी और प्रदीप को उनका बकाया लौटाया जाना था, लेकिन प्रदीप को पूरा पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन