{"_id":"5d2de45c8ebc3e6cf23199c3","slug":"karnataka-bjp-karnataka-president-bs-yeddyurappa-played-cricket-with-bjp-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : उधर कांग्रेस सांसत में इधर येदियुरप्पा विधायकों संग खेल रहे क्रिकेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : उधर कांग्रेस सांसत में इधर येदियुरप्पा विधायकों संग खेल रहे क्रिकेट
Tue, 16 Jul 2019 09:56 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 16 Jul 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की कांग्रस-जदएस गठबंधन सरकार के लिए समस्या का सबब बन चुके राजनीतिक संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने क्रिकेट का लुत्फ उठाया। बंगलूरू के रमादा होटल में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा पार्टी विधायकों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।
विज्ञापन
Karnataka: BJP Karnataka President, BS Yeddyurappa played cricket with BJP MLAs at Ramada hotel in Bengaluru, earlier today. pic.twitter.com/BY6eYaU4o7
— ANI (@ANI) July 16, 2019विज्ञापन
कर्नाटक के बागी विधायकों पर कल आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला
बता दें कि कर्नाटक के बागी विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट कल सुबह साढ़े 10 बजे फैसला सुनाएगा। आज हुई सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस पर फैसला कल सुबह सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान बागी 10 विधायकों ने इस्तीफे मंजूर करने की दलील दी। साथ ही अयोग्यता की कार्यवाही का विरोध किया। इस दौरान सीजेआई ने पूछा कि बागी विधायकों के इस्तीफे और अयोग्य ठहराने की तारीख क्या थी।
वहीं कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार की ओर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बागी विधायकों की अयोग्यता और उनके त्यागपत्र के मामले में वह बुधवार तक निर्णय ले लेंगे।