फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP in-charge Arun Singh said- Yediyurappa is and will remain the Chief Minister

कर्नाटक: येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे, प्रभारी भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने दो टूक कहा

Thu, 10 Jun 2021 03:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 10 Jun 2021 03:36 PM IST
सार

कर्नाटक भाजपा में बीते दिनों असंतोष की खबरें आई थी और सीएम बीएस येदियुरप्पा को लेकर भी अटकलें थीं। येदियुरप्पा ने भी कह दिया था कि आलाकमान जब कहेगा वह हट जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Karnataka BJP in-charge Arun Singh said- Yediyurappa is and will remain the Chief Minister
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक भाजपा के प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बृहस्पतिवार को साफ शब्दों में कहा कि कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। 

विज्ञापन


अरुण सिंह ने आगे कहा कि येदियुरप्पा उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का काम बहुत अच्छा हो रहा है। हम जमीन पर बहुत ठीक से काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बदलाव को लेकर प्रश्न काल्पनिक
भाजपा महासचिव ने कहा कि कर्नाटक में किसी बदलाव का सवाल ही नहीं है। ये काल्पनिक प्रश्न हैं। ऐसा कुछ नहीं है। अरुण सिंह ने पत्रकारों ने पूछा था कि क्या कर्नाटक में बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को बदला जाएगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अरुण सिंह ने कहा कि यदि राज्य के किसी विधायक के मन में कुछ भी बात होगी तो मैं बंगलुरू जा जा रहा हूं, उनकी बात सुन लूंगा। सार्वजनिक तौर पर किसी को कोई बयान नहीं देना चाहिए। जिन लोगों ने बयान दिए हैं, उनसे जरूर बात करेंगे कि ऐसा बयान क्यों दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed