फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP has served notices to eleven party men so far for allegedly indulging in anti party activity

Karnataka: पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कर्नाटक के 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी, बैठक में हुआ फैसला

Fri, 30 Jun 2023 06:42 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 06:42 PM IST
सार

कर्नाटक भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के लिए अब तक 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस थमा दिए हैं।

विज्ञापन
Karnataka BJP has served notices to eleven party men so far for allegedly indulging in anti party activity
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील - फोटो : twitter.com/nalinkateel

विस्तार

कर्नाटक भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के लिए अब तक 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस थमा दिए हैं। इन कार्यकर्ताओं पर पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने का आरोप है। यह फैसला एक बैठक में हुआ जिसमें कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और पूर्व मुख्यमंत्री और संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश- आगे से न दें ऐसे बयान
नलिन कुमार कतील ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने भाजपा विरोधी गतिविधियों की जांच करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है। यह निर्णय शुक्रवार को भाजपा नेताओं की एक बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी विरोधी बयान दे रहे हैं, हमने उन लोगों से व्यक्तिगत रूप से बात की है, जिनकी वजह से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे भविष्य में इस तरह के बयान न दें।
विज्ञापन


जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि किसे-किसे नोटिस दिया गया है तो कतील ने बिना नाम बताए कहा कि हमने अब तक 11 लोगों को नोटिस दिया है। वहीं येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी के लोगों को निर्देश दिया गया है कि उनमें से कोई भी ऐसा बयान न दे जिससे भाजपा को शर्मिंदगी उठानी पड़े। आगे उन्होंने कहा कि हमने ऐसे बयान देने वालों को बुलाया है और उनसे बात की है। उनसे कहा गया है कि वे सतर्क रहें ऐसी स्थिति आगे उत्पन्न न हो, अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पूर्व विधायक एमपी रेणुकाचार्य मिल चुका है कारण बताओ नोटिश
वहीं इससे पहले कर्नाटक भाजपा ने गुरुवार को पूर्व विधायक एमपी रेणुकाचार्य को उनकी पार्टी विरोधी टिप्पणियों को लेकर गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रेणुकाचार्च को पार्टी की प्रदेश अनुशासनात्मक समिति की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब देने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया गया है। रेणुकाचार्य ने गुरुवार को कहा था कि विधानसभा में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed