{"_id":"5a58a3614f1c1bab3f8b4677","slug":"karnataka-bjp-filed-complaint-against-cm-siddaramaiah-for-making-derogatory-statement-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक बीजेपी ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक बीजेपी ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
सिद्धारमैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक बीजेपी ने भड़काऊ और अपमानजनक बयान देने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव के खिलाफ आईपीसी की आपराधिक कानून की धाराओं के तहत भड़काऊ और अपमानजनक बयान देने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को उग्रवादी संगठन कहा था।
भाजपा के कर्नाटक प्रवक्ता एस सुरेशकुमार और राज्य पार्टी अध्यक्ष पीएन सदाशिव ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि, 'मानहानि का मुकदमा कुछ दिनों बाद दायर किया जाएगा।'
भाजपा राज्य इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री और राव के बयान के विरोध में 'जेल भरो' कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।
कुछ दिनों पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रादुर्गा में कर्नाटक सरकार को हिंदू विरोधी बताया था। अमित शाह के बयान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तीखा पलटवार करते हुए कहा था कि, 'बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल में उग्रवादी तत्व भरे हैं।'
साथ ही सिद्धारमैया ने कहा था कि, 'जो भी कर्नाटक की शांति में खलल डालेगा, राज्य सरकार उसे नहीं छोड़ेगी। हम ऐसा करने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर चाहे वो बजरंग दल का हो या फिर एसडीपीआई।'

BJP Karnataka Spokesperson S Sureshkumar and State President PN Sadashiva filed complaint against CM Siddaramaiah and Dinesh Gundu Rao for 'making inflammatory & derogatory statment on BJP amounting to Defamatory and Criminal Acts under IPC'.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 12, 2018