फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP criticizes Siddaramaiah for visiting temple after allegedly consuming meat

Karnataka: भाजपा ने सिद्धारमैया पर लगाया मांसाहार कर मंदिर जाने का आरोप, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत की

Mon, 22 Aug 2022 09:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 09:25 PM IST
सार

वरिष्ठ भाजपा विधायक बसनगौडा पाटिल यतनाल ने कहा कि अगर कोई मंदिर जाता है तो उसे स्थानीय परंपरा का अनुपालन करना चाहिए और भक्तों की आस्था का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
Karnataka BJP criticizes Siddaramaiah for visiting temple after allegedly consuming meat
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को हाल में कोडागु जिले के दौरे के दौरान कथित तौर पर मांसाहार कर मंदिर जाने पर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिद्धारमैया ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन


इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण को कोई खास तव्वजो नहीं देते हुए अपने खाने का चुनाव करने के अधिकार पर जोर दिया। सिद्धारमैया ने सवाल किया कि क्या भगवान ने मंदिर आने के लिए कोई भोजन तय किया है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कोडागु जिले में मंदिर जाने से पहले किए गए भोजन के बारे में कोई सफाई नहीं दी है। खबरों के मुताबिक सिद्धारमैया मांसाहार करके कोडलीपेट स्थित बसावेश्वर मंदिर गए थे जिसको लेकर विवाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा विधायक बसनगौडा पाटिल यतनाल ने कहा कि अगर कोई मंदिर जाता है तो उसे स्थानीय परंपरा का अनुपालन करना चाहिए और भक्तों की आस्था का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "सिद्धारमैया या किसी और को श्रद्धालुओं की भावना को आहत नहीं करना चाहिए। अगर आपमें (सिद्धारमैया में) साहस है तो सुअर का मांस खाकर मस्जिद जाकर दिखाएं।"

सिद्धारमैया पर लोगों की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए मैसुरु-कोडागु सीट से सांसद प्रतापम सिम्हा ने पूर्व की घटना को रेखांकित किया जिसके मुताबिक तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसुरु की कुलदेवी चामुंडेश्वरी को दशहरे के समय ‘जम्बू सवारी’ के दौरान पारंपरिक पुष्पांजलि कथित तौर पर मांसाहार करके अर्पित की थी।

सिम्हा ने कहा, "उन्होंने यह वर्ष 2017 में भी किया था, मैं उसका गवाह हूं..इसलिए वह सत्ता से बेदखल हो गए और अगले साल पृष्पांजलि अर्पित नहीं कर पाए।" उन्होंने सिद्धारमैया को ‘‘ सिद्धु सुल्तान’’कहकर संबोधित किया और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कर्नाटक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वी वाई विजयेंद्र ने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को अपने खाने का चुनाव करने की आजादी हो सकती है, लेकिन दक्षिणी राज्य में संस्कृति और परंपरा है और लोग ऐसी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हैं और उनका अनुपालन करते हैं।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने रविवार को कहा था कि वह मांसाहारी हैं और यह उनके खाने की आदत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भगवान ने तय किया है कि क्या खाकर और क्या नहीं खाकर मंदिर आना चाहिए।

इस बीच, भाजपा के हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधान पार्षद और कोडागु से कांग्रेस नेता वीणा अच्चइया ने कहा कि सिद्धारमैया जिस दिन मंदिर गए थे, उस दिन उन्होंने मांसाहार नहीं किया था।


उन्होंने कहा, "यह सच है कि चिकन करी थी लेकिन सिद्धारमैया ने कुर्ग का विशेष व्यंजन बैम्बू शूट करी और अक्की रोटी खायी थी।"

सिद्धारमैया के बचाव में आए उनके बेटे और कांग्रेस विधायक यतिंद्र सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा बेवजह का मुद्दा बना रही है और उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना भोजन चुनने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed