फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka bjp congress ready for election after date announce cm bommai target shivakumar corruption pm modi

Karnataka: 'हम चुनाव के लिए तैयार', तारीखों के एलान के बाद बोले मुख्यमंत्री- लोग असली ताकत

Wed, 29 Mar 2023 12:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 29 Mar 2023 12:18 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम चाहते हैं कि यह सरकार बर्खास्त हो। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
Karnataka bjp congress ready for election after date announce cm bommai target shivakumar corruption pm modi
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के एलान के मुताबिक कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं 13 मई को नतीजों का एलान होगा। तारीखों के एलान के बाद सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों ने दावा किया है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा और बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में  भ्रष्टाचार हुआ और उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता, भाजपा को खारिज कर देगी। 
विज्ञापन


क्या बोले डीके शिवकुमार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम चाहते हैं कि यह सरकार बर्खास्त हो। यह चुनाव विकास आधारित और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और देश के लिए होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रधानमंत्री मोदी इसे बढ़ावा दे रहे हैं। वह अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Karnataka Election: 2018 में इन पांच को हजार से कम अंतर से मिली जीत, कोई 213 तो कोई 409 वोट से जीत विधायक बना
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोम्मई को विश्वास- फिर बनेगी भाजपा सरकार
वहीं चुनाव तारीखों के एलान पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि 'पार्टी और सरकार चुनाव के लिए तैयार है। तैयारियां चल रही हैं। हमें विश्वास है कि हम और बड़े जनमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। डीके शिवकुमार के भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (डीके शिवकुमार) सबकुछ करते हैं और खुलकर सभी शक्तियों का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस को लगता है कि प्रदेश की जनता भिखारी है लेकिन लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। लोग असली ताकत हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed