फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP chief Nalin Kumar says over hijab controversy Talibanization of education will not happen

कर्नाटक: हिजाब विवाद पर प्रदेश भाजपा प्रमुख नलिन का बड़ा बयान, बोले- नहीं होने देंगे शिक्षा का तालिबानीकरण

Sat, 05 Feb 2022 09:41 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कुमार संभव Updated Sat, 05 Feb 2022 09:41 PM IST
सार

विजयपुरा से भाजपा विधायक बसनगुडा पाटिल यतनाल ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर खास मकसद से हिजाब पहनने देने की अनुमति मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Karnataka BJP chief Nalin Kumar says over hijab controversy Talibanization of education will not happen
कर्नाटक में हिजाब को लेकर हो रहा विवाद - फोटो : PTI

विस्तार

स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनकर छात्राओं के आने से उठे विवाद पर कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील ने शनिवार (पांच फरवरी) को कहा कि शिक्षा तंत्र का तालिबानीकरण नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने सरकारी कॉलेज में हिजाब पहनकर आने पर रोक लगाई है। सरकार का तर्क है कि हिजाब कॉलेज यूनिफार्म का हिस्सा नहीं है। इसके विरोध में प्रदेश में कई जगह पर मुस्लिम छात्राओं का विरोध कुछ दिनों से जारी है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'इस तरह की चीजों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। कॉलेजों में हिजाब पहनकर पढ़ने नहीं दिया जाएगा। यह यूनिफार्म का हिस्सा नहीं है। प्रदेश सरकार इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। लोगों को यूनिफार्म के नियम का पालन करना होगा। हम शिक्षा तंत्र का तालिबानीकरण नहीं होने देंगे। कटील ने जोर देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में धर्म को लाना गलत है। बच्चों को शिक्षा चाहिए। उसके लिए समानता को लेकर यूनिफार्म के कुछ नियम हैं। इनका पालन किया जाना बहुत जरूरी है। कटील ने कहा कि विद्यालय ज्ञान की देवी मां सरस्वती का मंदिर है। यह विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वह स्कूल के नियमों का पालन करना सीखें। 

विज्ञापन

...फिर मस्जिद बनाने को कहेंगे: पाटिल 

विजयपुरा से भाजपा विधायक बसनगुडा पाटिल यतनाल ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर खास मकसद से हिजाब पहनने देने की अनुमति मांग रहे हैं। आज ये हिजाब के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। कल बुर्का पहनने की मांग करेंगे और फिर बाद में स्कूल के भीतर मस्जिद बनाने को कहेंगे। इनकी मांगें खत्म नहीं होंगी। जो लोग इनका समर्थन कर रहे हैं, वे असली धोखेबाज हैं। पाटिल ने इसके पीछे राष्ट्र विरोधी ताकतों का हाथ बताया और इन पर प्रदेश की शांति भंग करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश पूजन पर विधायक बोले- वह भारतीय संस्कृति

स्कूल में भगवान गणेश की पूजा और माथे पर सिंदूर के टीके पर पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक पाटिल यतनाल ने कहा, यह भारत है और यहां हमारी भारतीय संस्कृति ही चलेगी। हमने उन्हें पहले ही पाकिस्तान दे दिया है। वहां मजहब के हिसाब से हिजाब पहनें। हम नहीं रोकेंगे। 

कांग्रेस के नेतृत्व में कालबुरागी में मुस्लिम छात्राओं का प्रदर्शन

उधर, कालाबुरागी में कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा के नेतृत्व में मुस्लिम छात्राओं ने हाथ में तख्तियां व बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने हमें न्याय चाहिए और गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाए। कांग्रेस विधायक ने कहा, वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगी और कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति मांगेंगी। उडुपी में भी कई जगह छात्राओं ने प्रदर्शन किया। 

हाईकोर्ट के आदेश तक यही नियम मानने का निर्देश 

कर्नाटक सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश आने तक मौजूदा नियम का पालन करने को कहा है। विवाद बढ़ाता देख मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्राइमरी और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed