फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP ATM Sarkara Collection Tree poster targets Congress on corruption

Karnataka: कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, 'ATM सरकार कलेक्शन ट्री' पोस्टर से निशाना, कर्नाटक से फंड जुटाने का आरोप

Fri, 20 Oct 2023 06:31 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 20 Oct 2023 06:31 PM IST
सार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 'एटीएम सरकारा कलेक्शन ट्री' पोस्टर जारी किया।

विज्ञापन
Karnataka BJP ATM Sarkara Collection Tree poster targets Congress on corruption
कर्नाटक में भाजपा ने 'एटीएम सरकारा कलेक्शन ट्री' पोस्टर जारी किया - फोटो : social media

विस्तार

बीजेपी ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार का मुद्दा एक बार फिर उठाया है। कांग्रेस की तरफ से कमीशन के आरोपों का सामने करने वाली भाजपा ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस फंड जुटाने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास करते हुए 'एटीएम सरकारा कलेक्शन ट्री' पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

 
भाजपा का पोस्टर, कांग्रेस पर कर्नाटक को एटीएम बनाने के आरोप 
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शुक्रवार को एटीएम सरकारा कलेक्शन ट्री का पोस्टर जारी किया। भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कांग्रेस सरकार पर 2024 के संसदीय चुनावों और इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कर्नाटक को स्वचालित टेलर मशीन (एटीएम) के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


किन कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल
पोस्टर में सबसे ऊपर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीरें हैं, उनके बाद राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके डिप्टी डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया, मंत्री बिरथी सुरेश और ठेकेदार अंबिकापति की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने से विकास कार्य ठप होने के आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा, "लोगों को अब पता चल गया है कि पिछले पांच महीनों से राज्य में प्रशासन कैसे चल रहा है। सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं।" गौड़ा ने संवाददाताओं से कहा, प्रदेश की स्थिति इतनी दयनीय है कि एक भी गड्ढा नहीं भरा जा रहा है। 



राहुल गांधी कांग्रेस का वित्तीय प्रबंधन देख रहे हैं
गौड़ा ने दावा किया कि "कलेक्शन बिजनेस का केंद्र बिंदु दिल्ली है।" उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने आरोप लगाया, ''राहुल गांधी पांच चुनावी राज्यों का वित्तीय प्रबंधन देख रहे हैं।''

सिद्धारमैया से पहले भाजपा पर भी करप्शन के आरोप
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच वसूली को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। बता दें कि कांग्रेस की सरकार बनने से पहले भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके बाद सीएम पद संभालने वाले बसवराज बोम्मई के नेतृ्त्व में चली। भाजपा सरकार पर भी कांग्रेस ने परिवहन विभाग समेत कई विभागों से रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना करने वाली भाजपा अब कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed