फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Big success in BJP Yuva Morcha member Praveen Nettaru murder case, NIA arrests another accused

Karnataka: भाजयुमो सदस्य प्रवीण नेत्तारु हत्याकांड में बड़ी सफलता, NIA ने एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2024 06:29 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 04 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भाजयुमो सदस्य प्रवीण नेत्तारु हत्याकांड में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुंबई हवाईअड्डे से एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था।

वर्ष 2022 में कर्नाटक के भाजपा नेता प्रवीण नेत्तारु की हत्या की गई थी। अगस्त 2022 को एनआईए को मामला सौंपा गया। उन्होंने लगभग 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। एनआईए ने साकलेशपुर ट्रैक कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन
Karnataka: Big success in BJP Yuva Morcha member Praveen Nettaru murder case, NIA arrests another accused
एनआईए - फोटो : एएनआई

विस्तार

मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भाजयुमो सदस्य प्रवीण नेत्तारु हत्याकांड में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुंबई हवाईअड्डे से एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में कर्नाटक के भाजपा नेता प्रवीण नेत्तारु की हत्या की गई थी। अगस्त 2022 को एनआईए को मामला सौंपा गया। उन्होंने लगभग 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। एनआईए ने साकलेशपुर ट्रैक कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

एक आरोपी रियाज युसुफ हारली उर्फ रियाज को मुंबई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। एनआईए का कहना है कि वह विदेश भागने की फिराक में था। रियाज को गिरफ्तार करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 19 हो गई थी। मुस्तफा पाइचर की गिरफ्तारी के एक महीने के अंदर ही दूसरे आरोपी को दबोचा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नेत्तारु भाजपा के युवा मोर्चा के जिला समिति के सदस्य थे। एनआईए की जांच में रियाज एक आरोपी अब्दुल रहमान के कहने पर भारत वापस आया था। मंसूर पाशा और रियाज को छिपने के लिए कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर में सुरक्षित ठिकाना और पैसा पहुंचाया गया था। उन्होंने बताया कि पीएफआई पुत्तूर जिले का सचिव और पुत्तूर जिला सेवा दल का प्रमुख पैचर इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता था। इसने ही हिट टीम को एकत्र कर पीड़ित को निशाना बनाया। बता दें कि एनआईए फरार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी रखे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed