{"_id":"697dd6230c042c910b0e5f2f","slug":"karnataka-bidar-transformer-blast-bims-hospital-dr-shivayogi-bali-casualties-rescue-hindi-news-updates-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Transformer Blast: बीदर के हुमनाबाद में ट्रांसफॉर्मर में धमाका, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Transformer Blast: बीदर के हुमनाबाद में ट्रांसफॉर्मर में धमाका, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर
Sat, 31 Jan 2026 03:44 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीदर (कर्नाटक)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीदर (कर्नाटक)।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 31 Jan 2026 03:44 PM IST
सार
कर्नाटक के बीदर में एक ट्रांसफॉर्मर में हुए धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। धमाके में पांच लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
बीदर में ट्रांसफॉर्मर फटने से पांच लोग जख्मी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक के बीदर जिले में शनिवार को संदिग्ध चीज फटने से चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया इस विस्फोट से दो वयस्कों गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर हुए इस धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप गुंटी ने बताया कि यह हादसा होमनाबाद तालुक के मोलखेड़ा गांव में मोलिगे मरैया मंदिर जाने वाली सड़क पर हुआ। ये लोग सड़क पर जा रहे थे और अचानक धमाका हुआ और ये छह लोग घायल हो गए। एसपी ने कहा कि अपराध दल और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फटने वाली चीज का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कर्नाटक: सीजे रॉय की खुदकुशी मामले की होगी जांच, मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया उत्पीड़न; जानें पूरा मामला?#WATCH | Bidar, Karnataka: Surgeon at BIMS Hospital Dr Shivayogi Bali says, "... The transformer, which is there on the side of the highway, has been blasted. So, due to that, five people got injured. The place is called Molakera, in Humnabad district, Humnabad Taluka. Two people… https://t.co/mTCiFYZ3E3 pic.twitter.com/zsbqXPRLHC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 31, 2026