{"_id":"6428fc5784825d0e4708b1a3","slug":"karnataka-bengaluru-has-phone-hook-problem-before-sleeping-reveals-survey-news-and-updates-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: बेंगलुरु में बढ़ रही नींद लेने से पहले मोबाइल से चिपके रहने की समस्या, 91% लोग आदत से परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: बेंगलुरु में बढ़ रही नींद लेने से पहले मोबाइल से चिपके रहने की समस्या, 91% लोग आदत से परेशान
Sun, 02 Apr 2023 09:23 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:23 AM IST
सार
इस सर्वे में शामिल 38 फीसदी लोगों का कहना है कि वे सोने से पहले लेटकर ही सोशल मीडिया सर्फिंग पसंद करते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बेंगलुरु को भारत का आईटी हब बने हुए एक लंबा समय हो चुका है। हालांकि, इस ग्रोथ और तेज रफ्तार के साथ ही इस शहर में कई तरह की समस्याएं भी खड़ी हो रही हैं। एक हालिया सर्वे में सामने आया है कि बेंगलुरु की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग मोबाइल पर जबरदस्त तरह से निर्भर हो गए हैं। आलम यह है कि 91 फीसदी लोगों ने माना है कि वे सोने जाने से पहले भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
इतना ही नहीं इस सर्वे में शामिल 38 फीसदी लोगों का कहना है कि वे सोने से पहले लेटकर ही सोशल मीडिया सर्फिंग पसंद करते हैं। इसके अलावा 29 फीसदी का कहना है कि वे खुद को नौकरी से निकाले जाने को लेकर चिंतित रहते हैं और इसके चलते उन्हें कई बार रात में नींद नहीं आती।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस सर्वे में शामिल 38 फीसदी लोगों का कहना है कि वे सोने से पहले लेटकर ही सोशल मीडिया सर्फिंग पसंद करते हैं। इसके अलावा 29 फीसदी का कहना है कि वे खुद को नौकरी से निकाले जाने को लेकर चिंतित रहते हैं और इसके चलते उन्हें कई बार रात में नींद नहीं आती।
विज्ञापन