{"_id":"62dfb58b4f576e52db3bbeac","slug":"karnataka-bajrang-dal-workers-stopped-pub-party-in-mangaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाई पब पार्टी, कॉलेज छात्र कर रहे थे जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाई पब पार्टी, कॉलेज छात्र कर रहे थे जश्न
Tue, 26 Jul 2022 03:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:07 PM IST
सार
दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज का भी मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद छात्र भी पब से चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मंगलौर में कथित रूप से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पब में चल रही पार्टी रुकवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात कुछ लोग पब में प्रवेश कर गए और वहां पार्टी रोकने को कहा। पुलिस सूत्रों ने बताया, कार्यकर्ताओं ने पब में घुसकर आरोप लगाया कि शराब के नशे में धुत छात्र फेयरवेल पार्टी के नाम पर लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज का भी मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद छात्र भी पब से चले गए। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
मंगलुरू पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने बताया, सोमवार रात करीब नौ बजे पांच से छह लड़के रीसायकिल रेस्तरां में गए थे और उन्होंने किसी संगठन से होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि छात्रों ने वहां मौजूद बाउंसरों से यह सत्यापित करने के लिए कहा कि क्या पब में शराब पीने वाले लड़के नाबालिग हैं, क्योंकि 21 वर्ष से कम उम्र के किसी व्यक्ति द्वारा शराब का सेवन कानून का उल्लंघन है। बाउंसर ने मैनेजर से बात की। इसके बाद कुछ छात्रों को बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन