फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly elections: voter turnout in  highest since 1952 says Chief Electoral Officer 

कर्नाटक चुनाव में मतदान प्रतिशत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1952 के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग

Mon, 14 May 2018 06:12 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Mon, 14 May 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Assembly elections: voter turnout in  highest since 1952 says Chief Electoral Officer 
हाल ही में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 1952 के बाद सबसे अधिक 72.13 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी रविवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त संजीव कुमार ने दी।
विज्ञापन


संजीव ने कहा कि शनिवार को हुए मतदान में महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, ‘चुनाव में मतदान प्रतिशत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मध्य रात्रि तक यह आंकड़ा 72.13 फीसदी पहुंच गया।’ 
विज्ञापन


यह मतदान प्रतिशत 1952 विधानसभा चुनाव के बाद से सबसे अधिक है। कुमार ने कहा कि साल 2013 के विधानसभा चुनाव में यह 71.45 प्रतिशत था। राज्य में 18-19 साल आयु वर्ग के 15.42 लाख नए मतदाता जुड़े थे। 12 मई को हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती 15 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मेरा आखिरी चुनाव

Karnataka Assembly elections: voter turnout in  highest since 1952 says Chief Electoral Officer 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने फिर दावा किया कि कांग्रेस राज्य में दोबारा सत्ता में लौटेगी और यह उनका आखिरी चुनाव है। एग्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ये अगले दो दिन के लिए मनोरंजन का साधन हैं।

पोल ऑफ पोल्स पर विश्वास करना वैसे ही है जैसे किसी व्यक्ति को तैरना नहीं आता है और वह किसी सांख्यिकीविद् पर भरोसा कर पैदल ही नदी पार कर जाए जिसकी औसत गहराई चार फुट है। कृपया ध्यान दें, छह प्लस चार प्लस दो का औसत चार है। छह फुट पर आप डूब जाएंगे। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक एग्जिट पोल को लेकर चिंतित न हों। हम दोबारा सत्ता में आ रहे हैं।

येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया के बयान को खारिज किया
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने मानसिक तौर पर बीमार बताने के सिद्धारमैया के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री बादामी और चामुंडेश्वरी सीट पर अपनी हार तय देखकर ऐसी बातें कह रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed