फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Elections: Congress sharply focusing on women voter in tickets allotment News and updates

Karnataka: विधानसभा चुनाव में महिलाओं पर दांव खेलेगी कांग्रेस, टिकट आवंटन में 15 फीसदी हो सकती है हिस्सेदारी

Wed, 25 Jan 2023 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

खबर है कि टिकट वितरण में भी कांग्रेस महिलाओं को प्राथमिकता देगी और कम से कम 15 फीसदी टिकटों के आवंटन महिलाओं को किया जाएगा। 

विज्ञापन
Karnataka Assembly Elections: Congress sharply focusing on women voter in tickets allotment News and updates
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का जोर महिला केंद्रित राजनीति पर है। ऐसे में उनकी ओर से महिलाओं के लिए जोरदार घोषणाएं भी की हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव गांधी ने यहां गृहलक्ष्मी योजना के तहत घर की महिला मुखिया के खाते में दो हजार रुपये से लेकर अलग से महिला केंद्रित बजट बनाने तक की घोषणा कर डाली है। इसके अलावा यहां 'ना नायकी' अभियान की भी शुरुआत की गई है। अब खबर है कि टिकट वितरण में भी कांग्रेस महिलाओं को प्राथमिकता देगी और कम से कम 15 फीसदी टिकटों के आवंटन महिलाओं को किया जाएगा। 
विज्ञापन


हर जिले में कम से कम एक टिकट महिला को 
कांग्रेस नेता कविता रेड्डी का कहना है कि 'लिंग आधारित राजनीति' आवश्यक है क्योंकि महिलाओं को अपनी ताकत का पहचान करना है। उन्होंने बताया, राज्य के 224 निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट के लिए आवेदन करने वाले 1,350 लोगों में से 120 महिलाएं हैं। रेड्डी के अनुसार, 2018 में टिकट मांगने वाली 35 महिलाएं थी। वहीं एक अन्य महिला नेता ने बताया, महिलाओं के प्रतिनिध मंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष से कर्नाटक के 31 जिलों में से कम से कम 35 टिकट या फिर हर जिले की कम से कम एक विधानसभा से महिला उम्मीदवार को खड़ा करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

200 यूनिट मुफ्त बिजली का भी कर चुकी है एलान
कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कोई भी मौका चूकना नहीं चाहती है। ऐसे में पार्टी ने यहां कई घोषणाओं के साथ 200 यूनिट मुफ्त बिजली का भी एलान कर दिया है। उधर, भाजपा ने कांग्रेस द्वारा की गई घोषणाओं पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed