फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka airport alleged namaz video goes viral BJP targets CM Siddharamaiah Congress government news updates

Karnataka: एयरपोर्ट पर मुस्लिमों के नमाज पढ़ने का कथित वीडियो वायरल, भाजपा ने CM सिद्धारमैया-खरगे को घेरा

Mon, 10 Nov 2025 11:08 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 10 Nov 2025 11:08 AM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि क्या यह घटना इतने संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है।

विज्ञापन
Karnataka airport alleged namaz video goes viral BJP targets CM Siddharamaiah Congress government news updates
कर्नाटक में एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ते लोगों का कथित वीडियो वायरल। - फोटो : X/VijayRPBJP

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 पर कुछ लोगों के नमाज अदा करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक में राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। वायरल वीडियो में कुछ मुस्लिमों को टर्मिनल-2 में नमाज पढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान पास खड़े सुरक्षा कर्मियों को यह घटनाक्रम देखते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन


भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री प्रियांक खरगे से पूछा कि क्या नमाज अदा करने वालों ने सार्वजनिक स्थल पर ऐसा करने के लिए सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए नियमों के तहत कोई अनुमति ली थी। उन्होंने शनिवार देर रात ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 के अंदर यह कैसे अनुमति दी जा सकती है? क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री प्रियांक खरगे इस पर सहमत हैं?”
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार ने हाल ही में ऐसे नियम बनाए थे, जिनका मकसद आरएसएस की गतिविधियों को सीमित करना था। उन्होंने कहा, “जब आरएसएस अनुमति लेकर पथ संचलन आयोजित करता है तो सरकार आपत्ति जताती है, लेकिन प्रतिबंधित सार्वजनिक क्षेत्र में होने वाली ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है।” प्रसाद ने सवाल उठाया कि क्या यह घटना इतने संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed