फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka 80 students fall ill after eating mid-day meal served with dead lizard

कर्नाटक: मिड- डे मील खाने के बाद 80 बच्चे बीमार, परोसा गया मरी हुई छिपकली वाला भोजन

Wed, 29 Dec 2021 03:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Dec 2021 03:40 AM IST
सार

कर्नाटक के टंडा गांव के वेंकटपुरा में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिली थी।

विज्ञापन
Karnataka 80 students fall ill after eating mid-day meal served with dead lizard
मिड-डे मील खाने के अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 80 बच्चे बीमार पड़ गए। यह मामला कर्नाटक के हावेरी जिले का है, जहां मिड-डे मील खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टंडा गांव के वेंकटपुरा में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिली थी। बीमार हुए सभी 80 छात्रों को रानीबेन्नूर टाउन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। स्कूल प्रशासन के मुताबिक, सभी छात्रों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे ठीक हैं।
विज्ञापन


स्कूल अधिकारियों के अनुसार, बच्चे इलाज के बाद ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने स्कूल प्रशासन को लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं। इससे पहले तमिलनाडु के एक सरकारी स्कूल में कीड़े वाले सड़े अंडे मिले थे। किंडरगार्टन के छात्रों के लिए मिड-डे मील योजना के तहत अंडे वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में फूड पाइजनिंग से बिगडी 30 लड़कियों की तबीयत
महाराष्ट्र के पुणे में एक प्रशिक्षण संस्थान की लगभग 30 लड़कियों के क्रिसमस उत्सव में खाने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता (फूड पाइजनिंग) के कारण बीमार पड़ने की खबरों के बीच यह खबर आई है। भोर तालुका में हुई इस घटना के कारण कई लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों की हालत स्थिर है और जांच के लिए आवश्यक नमूना संग्रह किया जा रहा है। जांच चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed