फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka 187 coins came out of the patients stomach reached the hospital after complaining of stomach pain

Karnataka: मरीज के पेट से निकले 187 सिक्के, वजन 1.2 किलोग्राम, पेट दर्द की शिकायत के बाद पहुंचा था अस्पताल

Tue, 29 Nov 2022 06:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Nov 2022 06:12 PM IST
सार

लिंगसुगुर शहर के रहने वाले दयमप्पा हरिजन को शनिवार को पेट दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उसका बेटा रवि कुमार उसे नजदीकी मेकिकल कॉलेज-हॉस्पिटल ले गया। यहां डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर एक्सरे और एंडोस्कोपी की। 

विज्ञापन
Karnataka 187 coins came out of the patients stomach reached the hospital after complaining of stomach pain
पेट से निकाले गए सिक्के - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के रायचूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में एक शख्स के पेट से 187 सिक्के निकाले गए हैं। उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर ने अलग-अलग टेस्ट और एंडोस्कोपी की। जिससे पता चला कि व्यक्ति के पेट में बहुत सारे सिक्के हैं। इसके बाद ऑपरेशन किया गया था तो एक, दो और पांच रुपये के अलग-अलग 187 सिक्के निकाले गए। जिनकी कुल कीमत 462 रुपये है। डॉक्टरों के मुताबिक व्यक्ति को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के लिंगसुगुर शहर के रहने वाले दयमप्पा हरिजन (58 वर्षीय) को शनिवार को पेट दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उसका बेटा रवि कुमार उसे नजदीकी मेकिकल कॉलेज-हॉस्पिटल ले गया। यहां डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर एक्सरे और एंडोस्कोपी की। उसके एब्डोमिनल स्कैन से पता चला कि उसके पेट में 1.2 किलोग्राम सिक्के हैं। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसे सिक्के निगलने की आदत है। सिजोप्रेनिया के मरीज असामान्य रूप से सोचते हैं और आसामान्य महसूस करते हैं। इसलिए असामान्य व्यवहार करते हैं। मरीज ने कुल 187 सिक्के निगले थे। इसमें पांच रुपये के 56 सिक्के, दो रुपये के 51 सिक्के और एक रुपये के 80 सिक्के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयमप्पा के बेटे के मुताबिक, पापा मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे लेकिन रोजमर्रा के काम भी करते रहे। उन्होंने कभी घर में इस बारे में नहीं बताया कि उन्होंने सिक्के निगले हैं। अचानक जब उन्हें पेट में दर्द हुआ तो हमें बताया। लेकिन तब भी पता नहीं चला कि उन्होंने सिक्के निगले हैं। हमें एब्डोमिनल स्कैन में पता चला कि उन्होंने 1.2 किलोग्राम सिक्के निगले हैं।   


उनका इलाज करने वाले सर्जन ईश्वर कुलबर्गी ने बताया, यह एक चुनौती भरा केस था। ऑपरेशन करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मरीज का पेट गुब्बारे जैसा हो गया था। पेट में हर जगह सिक्के थे। ऑपरेशन थिएटर में हमने सीआर के जरिए सिक्कों को ढूंढा। मैंने देखा कि सिक्के कहां-कहां हैं। फिर सिक्कों को निकाला गया। इस प्रक्रिया में तीन डॉक्टर जुटे रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed