फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka 15 Rebel MLAs Join BJP Today Congress and JDS

कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा में शामिल हुए 15 बागी विधायक, 13 को मिला टिकट

Thu, 14 Nov 2019 04:54 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Nov 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Karnataka 15 Rebel MLAs Join BJP Today Congress and JDS
भाजपा मे शामिल होते बागी विधायक - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट से उपचुनाव लड़ने की राहत मिलने के बाद गुरुवार को 17 बागी विधायकों में से 15 भाजपा में शामिल हो गए हैं। कर्नाटक पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान इन्हें भाजपा की सदस्यता दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


पांच दिसंबर को 15 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा इन पूर्व विधायकों में से 13 को टिकट दे दिया है। दो सीटों (मस्की और राजराजेश्वरी विधानसभा) पर चुनाव इसलिए नहीं हो रहे हैं क्योंकि इनसे संबंधित याचिकाएं कर्नाटक हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

 

वहीं, शिवाजीनगर उपचुनाव के लिए भाजपा ने एम सर्वनन को टिकट दिया है।  



बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शीर्ष कोर्ट द्वारा बागी विधायकों को उपचुनाव लड़ने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया। येदियुरप्पा ने भरोसा जताया कि भाजपा पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में सभी 15 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, शीर्ष कोर्ट का फैसला पूर्व स्पीकर और सिद्धरमैया की साजिश के खिलाफ आया है।  

इस फैसले पर अयोग्य घोषित बागी विधायकों ने भी खुशी जताई। जेडीएस से विधायक एएच विश्वनाथ ने कहा, यह फैसला हमारे लिए बहुत जरूरी है। हम इसका स्वागत करते हैं। इनके अलावा अन्य विधायकों ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है।

कर्नाटक विधानसभा की मौजूदा स्थिति

कुल सीट-224
खाली सीट-17

वर्तमान में विधानसभा में कुल विधायक- 207
वर्तमान में बहुमत- 104
भाजपा+ -106
कांग्रेस-66
जेडीएस-34
अन्य-1


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed