फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karanataka CM Basavaraj Bommai speaks on hijab row before High Court hearing news and updates

हिजाब विवाद: 'सभी संस्थान सख्ती से लागू करें यूनिफॉर्म पहनने का नियम', कोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले बोले कर्नाटक सीएम

Mon, 07 Feb 2022 03:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 07 Feb 2022 03:56 PM IST
सार

बंगलुरु में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बोम्मई ने कहा, "ये मामला अभी हाईकोर्ट में है और वहीं इसका फैसला होगा, तब तक सभी शांति रखें और किसी को भी शांति भंग करने के कदम नहीं उठाने चाहिए।"

विज्ञापन
Karanataka CM Basavaraj Bommai speaks on hijab row before High Court hearing news and updates
कर्नाटक सीएम बासवराज बोम्मई ने हिजाब विवाद पर बयान दिया। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार कोर्ट का आदेश आने के बाद आगे के कदम उठाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब तक इस मामले में कोर्ट का आदेश नहीं आता, तब तक सभी शिक्षण संस्थानों को सरकार की ओर से यूनिफॉर्म को लेकर जारी किए गए नियम अनिवार्य रूप से मानने होंगे। 
विज्ञापन


बंगलुरु में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बोम्मई ने कहा, "ये मामला अभी हाईकोर्ट में है और वहीं इसका फैसला होगा, तब तक सभी शांति रखें और किसी को भी शांति भंग करने के कदम नहीं उठाने चाहिए।" उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश कल तक आ जाएगा। इसके बाद हम आगे के कदम उठाएंगे। तब तक छात्रों को यूनिफॉर्म को लेकर राज्य के आदेश को मानना होगा। बोम्मई ने साफ किया कि संविधान में शैक्षणिक संस्थानों में पहनी जाने वाली यूनिफॉर्म को लेकर कुछ बातें कहीं गई हैं। राज्य के शिक्षा कानून में भी इन नियमों का जिक्र है।
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने लगाए प्रतिबंध, लड़कियां पहुंचीं हाईकोर्ट
बोम्मई सरकार ने शनिवार को एक परिपत्र जारी करते हुए उस तरह की ड्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में शांति, सौहार्द्र और कानून एवं व्यवस्था को बाधित करते हो। कर्नाटक हाईकोर्ट मंगलवार को उडुपी की सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली उन पांच लड़कियों की याचिका पर सुनवाई करेगी, जिन्होंने कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर प्रतिबंधों का विरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने भी दिया था बयान
इससे पहले कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा था कि समान वर्दी संहिता का पालन न करने वाली छात्राओं को अन्य विकल्प तलाशने की छूट है। नागेश ने मैसुरु में पत्रकारों से कहा था, ‘‘जैसे सेना में नियमों का पालन किया जाता है, वैसा ही यहां (शैक्षणिक संस्थानों में) भी किया जाता है। उन लोगों के लिए विकल्प खुले हैं जो इसका पालन नहीं करना चाहते।’’ मंत्री ने छात्रों से राजनीतिक दलों के हाथों का ‘‘हथियार’’ न बनने की अपील की।


एचडी देवेगौड़ा ने सरकार से की अपील
कर्नाटक के हिजाब मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो छात्रों को गुमराह कर रहे हैं और राजनीतिक दल 2023 के चुनाव का फायदा उठा रहे हैं। सरकार इसे रोक सकती है। इस तरह के मुद्दे देश को बांटते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed