फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karan singh on tharoor book launch says forcing someone to chant Jai Shri Ram is insult to Hinduism

किसी से जबरन जय श्री राम बुलवाना हिंदू धर्म की बेइज्जती: डॉ.कर्ण सिंह

Fri, 13 Sep 2019 11:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Sep 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
karan singh on tharoor book launch says forcing someone to chant Jai Shri Ram is insult to Hinduism
कांग्रेस नेता करण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को अपनी किताब द हिंदू वे: एन इंट्रोडक्शन टू हिंदुइज्म के विमोचन पर कहा कि यह शीर्षक मिथ्या है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो किया जा रहा है वह किसी भी तरह से मौलिक मूल सिद्धांतों, आस्था, प्रथाओं, सनातन धर्म के विश्वास का प्रतिनिधि नहीं है बल्कि ये सब चीजें हिंदू के नाम पर ओछे तरीके से की जा रही हैं ताकि हिंदू के नाम पर चल रही विचारधारा की रक्षा की जा सके। जिसमें उस जय श्री राम के नाम का जाप करवाना शामिल है जिसका असल में उससे कोई लेना-देना नहीं हैं और जिसका हम आदर करते हैं।

विज्ञापन


सांसद ने कहा समस्या यह है कि उन्नत सिद्धांत कम हो गए हैं और गुंडों की एक टीम बन गई है जो कहते हैं कि मेरी टीम हमेशा सही होती है। मैं अपनी टीम को सही कहने के लिए आपके सिर पर मार सकता हूं। यदि यह लोग इस तरह के हिंदू धर्म का प्रचार करना चाहते हैं तो हमें उसका हिस्सा नहीं बनना है। थरूर की किताब को एलेफ बुक कंपनी ने प्रकाशित किया है। नेहरु मेमोरियल म्यूजियम में किताब के विमोचन के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह भी वहां मौजूद थे। उन्होंने पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कर्ण सिंह ने हिंदू धर्म को लेकर कहा, 'किसी से जबरन जय श्री राम बुलवाना हिंदू धर्म की बेइज्जती है।' उन्होंने तबरेज अंसारी के मामले का जिक्र करते हुए कहा, 'क्या यह हिंदुत्व है? मैं रघुवंशी हूं। श्री राम एक दयावान भगवान हैं। असली हिंदुत्व गले लगाता है, दूरियों को कम करता है, युद्ध की स्थिति नहीं बनाता।' थरूर ने भी उस हिंदू धर्म पर आपत्ति जताई जो किसी से जबरन जय श्री राम और भारत माता की जय बुलावाता है। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता शेषाद्री चारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारी ने कहा, 'अलग-अलग हिंदू धर्म नहीं हो सकते। हिंदू कांग्रेस, आरएसएस और जेडीयू को साथ लेकर आए। हिंदू सभी परिभाषाओं से ऊपर है। क्या अंतरिक्ष को परिभाषित किया जा सकता है? परिभाषित करना, तुलना करना, एक परिधि तक सीमित करना होता है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और आरएसएस ने भीड़ हिंसा की निंदा की है। कौन हिंदू है और कौन नहीं, यह निर्धारित करने की तुलना में कहीं अधिक मुद्दे हैं। हम हिंदू धर्म के नाम पर जो कुछ हो रहा है उसे एक सा ठहराते हैं जोकि हिंदुत्व नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed