जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले बोले कपिल सिब्बल- मोदीजी 56 इंच की छाती दिखाइये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दो दिनों के दौरे के लिए बीजिंग से रवाना हो चुके हैं। वह आज दोपहर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका भव्य स्वागत करेंगे। दोनों वैश्विक नेता इसके बाद महाबलिपुरम जाएंगे जहां कई मुद्दों पर बातचीत होगी। इस अनौपचारिक बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री को सलाह दी है।
कपिल सिब्बल ने ट्वीटर पर लिखा कि मोदीजी अपनी 56 इंच की छाती दिखाइये और जिनपिंग का आंखों में आखे डालकर उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की 5,000 किलोमीटर की जमीन खाली करने को कहिए। उन्होंने लिखा, 'शी जिनपिंग अनुच्छेद 370 पर इमरान खान का समर्थन करते हैं, ऐसे में मोदी जी मामल्लापुरम में उनकी आंखों में आंखें डालिए और बोलिए: 1. पीओके में कब्जे वाली 5000 किलोमीटर की भूमि खाली करो। 2. भारत मे 5जी के लिए चीनी कंपनी हुवेई की जरूरत नहीं।'
As Xi Jinping supports Imran Khan on Art.370 Modiji look him in the eye at Mamallapuram and say :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) October 11, 2019
1) Vacate 5000km of land in POK occupied by China trans-Karakoram
2) No Huawei in India for 5G
Show your 56” ki chhati !
Or is it :
Haathi ke daant khane ke aur dikhane ke aur
उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, 'आप 56 इंच की छाती दिखाइए या फिर हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और हैं।' वहीं मोदी-जिनपिंग की वार्ता से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चीन से मांग की है कि वह अक्साई चिन क्षेत्र भारत को वापस करे। आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने चीन से यह मांग भी की है कि वह अपनी विस्तारवादी नीति पर रोक लगाए साथ ही वह पाकिस्तान से कहे कि अपने अवैध कब्जे वाले कश्मीर को वह भारत को सौंप दे।