{"_id":"616955f20d0a86527b15cecd","slug":"kapil-sibal-says-attention-diverted-from-lakhimpur-kheri-incident-through-aryan-khan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिब्बल का आरोप: आर्यन खान मामले के जरिए लखीमपुर खीरी की घटना से ध्यान भटकाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिब्बल का आरोप: आर्यन खान मामले के जरिए लखीमपुर खीरी की घटना से ध्यान भटकाया गया
Fri, 15 Oct 2021 03:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Oct 2021 03:58 PM IST
सार
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी की घटना और आर्यन खान मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के पिछड़ने पर मोदी सरकार पर तंज कसा।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आर्यन खान मामले के जनिए लखीमपुर खीरी की घटना से ध्यान भटकाया गया है। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (23) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को चार किसानों की मौत के मामले में बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा, आर्यन खान- नारकोटिक्स ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन, नशीला पदार्थ रखने या इस्तेमाल करने का कोई सबूत नहीं। आशीष मिश्रा (लखीमपुर खीरी) से सफलतापूर्व ध्यान भटकाया गया। लखीमपुर खीरी की घटना पर दबाव बढ़ाते हुए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी की अगुवाई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला था।
विज्ञापन
एक और ट्वीट में सिब्बल ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत के पिछड़कर 101वें स्थान पर पहुंचने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, गरीबी और भूख खत्म करने, भारत को एक वैश्विक शक्ति बनाने, डिजिटल अर्थव्यवस्था समेत अन्य बहुत सी बातों के लिए मोदी जी को बधाई।
Global Hunger Index 2021: भारत पिछड़कर 101वें स्थान पर पहुंचा, नेपाल और पाकिस्तान से भी पीछे