{"_id":"5b928b4a867a557f5929907a","slug":"kapil-sibal-s-book-shades-of-tooth-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार पर पूर्व पीएम मनमोहन का निशाना, सिब्बल की किताब 'शेड्स ऑफ टूथ' का किया विमोचन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार पर पूर्व पीएम मनमोहन का निशाना, सिब्बल की किताब 'शेड्स ऑफ टूथ' का किया विमोचन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की किताब ‘शेड्स ऑफ टूथ’ का विमोचन करते पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की किताब ‘शेड्स ऑफ टूथ’ का पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के तीन मूर्ती भवन में विमोचन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की किताब 'शेड्स ऑफ ट्रुथ' के विमोचन के मौके पर मनमोहन सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के दो करोड़ बेरोजगार युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले चार सालों में रोजगार वृद्धि दर में भारी कमी आई है। उन्होने कहा कि एक ओर किसान सड़कों पर हैं तो दूसरी ओर बेरोजगारों को रोजगार दे पाने में मोदी सरकार असफल है। मोदी सरकार की विदेश नीति भी असफल ही है। मोदी सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार से किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। दलितों और अल्पसंख्यको में भी असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने सिब्बल की किताब की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह किताब मोदी सरकार का समग्र विश्लेषण है और सरकार की सारी नाकामियां बताती है। यह बताती है कि इस सरकार ने जो वादे किए, पूरे नहीं किए। देश में कृषि संकट है, किसान परेशान हैं और आंदोलन कर रहे हैं। युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक उत्पादन और प्रगति थम गई है।
विज्ञापन
नोटबंदी, जीएसटी से कारोबार हुआ प्रभावित
देश की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों को भी उठाते हुए कहा कि नोटबंदी गलत ढंग से लागू की गई और जीएसटी की वजह से कारोबार पर असर पड़ा है। विदेशों में कथित तौर जमा धन को लाने के लिए कुछ नहीं किया गया।
मनमोहन ने मोदी सरकार पर विदेश नीति के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोसियों के साथ हमारे संबंध खराब हुए हैं। इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने कहा कि शैक्षणिक आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के माहौल को खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को वैकल्पिक विमर्श पर गौर करने और अपनाने की जरूरत है।
मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर मोदी सरकार हर मोर्चे में नाकाम साबित हो रही है। सिब्बल की किताब ‘शेड्स ऑफ टूथ’ के विमोचन के दौरान पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा और वरिष्ठ नेता शरद यादव भी मौजूद रहे।