प्रवासियों को लेकर कांग्रेस का पीएम पर निशाना, पूछा- पीएम केयर्स से कितना पैसा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। अब एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पूछा है कि पीएम केयर्स फंड से प्रवासियों को कितना पैसा दिया गया। सिब्बल ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड से प्रवासी मजदूरों को कितना पैसा दिया? मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे मेरे सवाल का जवाब दें। इस दौरान कई लोगों की मौत हुई है। कुछ चलते हुए मर गए, कुछ ट्रेन में मर गए, कुछ भूख से मर गए।
I would like to ask PM Modi, 'Can you tell us how much money did you give to labourers from your PM CARES Fund?' I request him to answer this question. Many people died during this period, some died while walking, some died in train, some died of hunger: Kapil Sibal, Congress pic.twitter.com/XMir1JGEXr
— ANI (@ANI) May 31, 2020