फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Mishra demands Supreme Court to make guidelines for strict action against those making fake complaints

फर्जी शिकायत: भाजपा नेता ने दायर की याचिका, सुप्रीम कोर्ट से सख्त कार्रवाई की मांग की

Mon, 15 Mar 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 06:30 AM IST
विज्ञापन
Kapil Mishra demands Supreme Court to make guidelines for strict action against those making fake complaints
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आपराधिक मामलों में फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर केंद्र को दिशा-निर्देश बनाने का निर्देश देने की मांग की है। साथ ही ऐसे मामलों में पीड़ित के लिए मुआवजा देने की भी मांग की है।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका 
बीते 28 जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में दोषी विष्णु तिवारी को निर्दोष करार दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने का मकसद भूमि विवाद था। तिवारी को 16 सितंबर, 2000 को दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और वह 20 साल तक जेल में रहा। 
विज्ञापन


 वकील अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ अभियोग चलाने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक तंत्र स्थापित किया जाए। गलत तरीके से चलाए गए मुकदमों में पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा देने के लिए दिशानिर्देश बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अनुचित तरीके से मुकदमा चलने पर विधि आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशें लागू की जाएं। भाजपा नेता ने मामले में गृह मंत्रालय और विधि व न्याय मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार और विधि आयोग को पक्षकार बनाया है। याचिका में विशेष कानूनों के तहत आरोपी बनाए गए विचाराधीन कैदियों के मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए तंत्र बनाने और तय अवधि मामलों पर फैसला करने को लेकर दिशानिर्देश जारी करने का अनुरोध भी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed