फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kanwar Yatra: Sanjay Raut called Yogi government's order to write name on shops wrong

Maharashtra: दुकान पर नाम लिखने के यूपी सरकार के आदेश को संजय राउत ने कहा गलत; बोले- ये एकता तोड़ने वाला फरमान

Sat, 20 Jul 2024 02:45 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 20 Jul 2024 02:45 PM IST
सार

संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब आप खाद्य पदार्थों की दुकानों को जाति और धर्म के आधार पर नेमप्लेट लगाने का आदेश दे रहे हैं? क्या देश को विभाजित करना चाहते हैं? यह देश की एकता को तोड़ने वाला आदेश है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Sanjay Raut called Yogi government's order to write name on shops wrong
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश में जारी आदेश को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। दुकानों के बाहर नेमप्लेट लगाने के आदेश के पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे आदेश के माध्यम से देश को विभाजित करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर एक आदेश जारी किया गया। जिसमें सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर मालिक का नाम बताते हुए नेमप्लेट लगाने का आदेश दिया गया। जिसको लेकर अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने इस आदेश की जमकर आलोचना की भी की। शनिवार को शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने इस आदेश को देश की एकता को छिन्न-भिन्न करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को ऐसे आदेशों के माध्यम से देश को विभाजित करने से कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन


संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब आप खाद्य पदार्थों की दुकानों को जाति और धर्म के आधार पर नेमप्लेट लगाने का आदेश दे रहे हैं? क्या देश को विभाजित करना चाहते हैं? इससे आपको लाभ नहीं होने वाला। आप देश की एकता तोड़ रहे हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि शिवसेना पार्टी अपने हिंदुत्व के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध है, लेकिन वह समाज में विभाजन पैदा करने का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा गर्व की बात है। हमने हिंदुत्व के लिए भाजपा से भी संघर्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि कब तक हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान का यह खेल जारी रहेगा? शिवसेना यूबीटी सांसद ने भाजपा के गठबंधन सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता के गुलाम हैं। 

उन्होंने नीतीश कुमार, चंदबाबू नायडू और चिराग पासवान की भूमिका पर सवाल उठाए। संजय राउत ने कहा कि यह देखना होगा कि नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, अपना दल, चिराग पासवान भाजपा की फूट डालो और राज करो का समर्थन करेंगे या नहीं। 

संजय राउत ने यह भी कहा कि गठबंधन में नीतीश कुमार, चंदबाबू नायडू और चिराग पासवान की भूमिका क्या है? गठबंधन के सहयोगी सत्ता के गुलाम है, अगर हिम्मत है तो उन्हें आगे आना चाहिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा को पहले भी लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। लोग देश को बांटने वालों को वोट नहीं देंगे। यह कौन सा नया खेल है?


दरअसल शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य और पेय पदार्थों की दुकानों पर तीर्थयात्रियों की आस्था की पवित्रता बनाए रखने के लिए संचालक का नाम और पहचान प्रदर्शित की जानी चाहिए। इसके बाद से यह प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed