फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kano dekhi up pwd engineers, shaheen bagh amit shah, parvesh verma, priyanka gandhi

कानों देखी : इंजीनियर होकर यही काम रह गया ....गाय...बछड़े पकड़ो

Tue, 28 Jan 2020 09:06 PM IST
Mohit Mudgal शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 28 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
kano dekhi up pwd engineers, shaheen bagh amit shah, parvesh verma, priyanka gandhi
फाइल फोटो - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के पीडब्लयूडी इंजीनियरों का दर्द कौन सुनेगा। बेचारे रस्सा लेकर सड़क पर घूम रहे आवारा गाय..बछड़ों और अन्य जानवरों को पकड़ रहे हैं। उन्हें रस्सा लगाकर घेर रहे हैं ताकि सड़कों पर न जाने पाएं और मुख्यमंत्री का काफिला आसानी से गुजर जाए। मिर्जापुर में तैनात एक इंजीनियर की आप बीती सुनिए। साहब का कहना है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई और इंजीनियर की नौकरी करने के बाद उन्हें भी यह दिन देखना पड़ा।

विज्ञापन

 
बताते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा बिजनौर से कानपुर और बलिया से कानपुर के लिए दो स्थानों से निकली है। गंगा यात्रा उ.प्र. 27 जिलों से होते हुए कानपुर पहुंचेगी। इस यात्रा में आधा दर्जन से अधिक मंत्री योगी के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन


साथ में हर जिले के प्रभारी, विधायक, उस जिले से संबंधित मंत्री भी यात्रा में शामिल हैं। इस गंगा यात्रा का काफिला बड़ा है। इसके रास्ते में अवारा गोवंश समेत अन्य जानवर आ जा रहे हैं। इसलिए उ.प्र. शासन की तरफ से साफ निर्देश है कि रस्सा लगाकर इन जानवरों को रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन बाग का करंट लगेगा?

अमित शाह ने जोर से बटन दबाकर शाहीन बाग को करंट लगाने के लिए कहा है तो करंट लगेगा। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति बनाने में जुटे राजेश चौधरी का कहना है कि अमित शाह गुजरात का तार उनके ही पॉवर ग्रिड से जुड़ा है। केजरीवाल की मुफ्त बिजली दौडऩे वाले इस नंगे तार को भाजपा के नेता ने छू लिया है। अब तो करंट भाजपा को लगेगा। कांग्रेस के चुनाव प्रचार प्लानर में एक रोहन गुप्ता के अनुसार भाजपा को करंट लगने के बाद आईसीयू की जरूरत पड़ेगी।


वहीं भाजपा के अनुराग ठाकुर ने देश के गद्दारों को गोली मरवाने का नारा लगवाया है तो सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ठाकुर से भी एक कदम आगे निकल गए हैं। भाजपा मुख्यालय के नेताओं का कहना है कि अब आप इसी से समझ लीजिए कि करंट किसको लग रहा है। कौन अब रक्षात्मक हो रहा है। इन सब में भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और संघ से जुड़े सचिन गुप्ता भी हैं। सचिन गुप्ता का कहना है कि भाजपा के नेताओं ने जल्दबाजी में  शाहीन बाग को हिन्दू-मुस्लिम, भारत पाकिस्तान बना दिया है। हम अपने ही देश के लोगों को गद्दार कह रहे हैं। सचिन का कहना है कि कहीं दिल्ली की जनता इस मुद्दे की उल्टियां न कर दे।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से सावधान हैं भाजपा के नेता

दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अभिान शुरू होने के बाद से दिल्ली भाजपा के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से खासा चौकन्ना हैं। कई नेता तो अभी से प्रवेश के साथ तालमेल बिठाने में लग गए हैं। कई नेताओं को प्रवेश वर्मा का इस तरह से उभार हजम नहीं हो रहा है। खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ में मानने वाले एक नेता का कहना है कि प्रवेश वर्मा जो बयान दे रहे हैं, वह एक नेता के लिए शोभा नहीं देता। दरअसल प्रवेश ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और महिलाओं के साथ रेप करके उनका कत्ल कर देंगे।

सूत्रों का कहना है कि कैसे दिन आ गए हैं। शीर्ष नेता की आंखों का तारा बनने के लिए लोग कुछ भी कहकर गिरिराज सिंह बनना चाह रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा की बागडोर संभालने का सपना देख रहे एक अन्य सूत्र का कहना है कि उन्हें गर्व है कि इस तरह की ओछी हरकत नहीं की। वहीं प्रदेश कार्यालय में 20 साल से सक्रिय युवा नेता का कहना है कि यही होता है। दूसरे के उडऩे वाले पंख देखकर लोग उसे काटने में जुट जाते हैं। खैर, यह प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के युग की भाजपा है। कह दीजिए यहां फिसलन भी खूब है। चाहें तो विजय गोयल से पूछ लें।

कांग्रेस की किस्मत.......जब बाड़ ही खाए खेत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की टीम के सदस्य की पीड़ा निराली है। उन्हें कांग्रेस की मेहनत किसी और के द्वारा चर लिए जाने का डर सता रहा है। साहब आजकल उ.प्र. में दौरा, प्रचार की रणनीति में काफी व्यस्त हैं। एक चिंता भी खाए जा रही है। चिंता की कहीं कांग्रेस सरकार विरोधी लहर की फसल तैयार करे और इसे दूसरे विपक्षी दल न खा जाएं। बताते हैं 90 के दशक से अब तक यही हुआ। उ.प्र. में कांग्रेस सरकार विरोधी लहर खड़ा करती है और इस मलाई को समाजवादी पार्टी या बसपा खा जाती है।

साल 2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी ने 2012 में समाजवादी पार्टी ने मलाई हजम कर लिया था। 2022 में भी ऐसा हो जाए तो कहा नहीं जा सकता। हालांकि कांग्रेस के नेता अखिलेश सिंह का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा। अखिलेश का कहना है कि अब कांग्रेस की उ.प्र. की प्रभारी प्रियंका गांधी हैं। लेकिन प्रियंका की टीम का डर बना हुआ है। बताते हैं शाहीन बाग में भी यही हुआ। शाहीन बाग की महिलाओं के प्रदर्शन के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता खड़े हुए, लेकिन इसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिलने की संभावना बढ़ गई है।

अब तो बस हिन्दु-मुसलमान बचा?

भाजपा के नेता और मंत्री परेशान हैं। एक केन्द्रीय राज्य मंत्री को भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बोला जाए? वह कहते हैं कि भाजपा के एक पूर्व अध्यक्ष शालीन, शिष्टाचार की भाषा के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब भी हिन्दुस्तान, पाकिस्तान पर बोलने लगे हैं। मंत्री जी की कभी अटल बिहारी वाजपेयी ने तारीफ की थी। वह आडवाणी ब्रिगेड में भी सक्रिय सदस्य रहे हैं।



उनका मानना है कि भारत में रहकर जितना हम पाकिस्तान की चर्चा कर रहे हैं, उतना शायद कभी हुई हो। मीडिया में भी पाकिस्तान का नाम न लो, न कोसो तो खबर ही नहीं छपती। हालांकि उनका मानना है कि आज यदि लोकसभा चुनाव हो जाएं तो अकेले भाजपा 350 सीटों के आंकड़े को पार कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed