फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kangna Ranaut Sanjay Raut Controversy, BJP Leader Devendra Fadanvis said those who take oath of constitution should take responsibility

कंगना-राउत विवाद में कूदी भाजपा, कहा- संविधान की शपथ लेने वाले जिम्मेदारी निभाएं

Mon, 07 Sep 2020 06:28 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Mon, 07 Sep 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Kangna Ranaut Sanjay Raut Controversy, BJP Leader Devendra Fadanvis said those who take oath of constitution should take responsibility
devendra fadanvis

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जारी विवाद के बीच में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। भाजपा ने कंगना को मुंबई में नहीं आने देने की धमकी दिए जाने जैसे बयानों का विरोध किया है, साथ ही प्रदेश सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत भी दी है।

विज्ञापन


भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कहा कि यदि किसी ने कुछ गलत कहा है, उसकी सोच गलत है तो हम इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। परंतु यह राज्य सरकार और संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोगों की जिम्मेदारी है कि वह उनके जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम किसी 'बनाना रिपब्लिक' की तरह बन जाएंगे।
विज्ञापन


 

फडणवीस ने कहा, ऐसे में कानून का राज नहीं होगा। यदि आपको किसी का मत पसंद नहीं है तो उन पर कानूनी कार्रवाई करें। संविधान की शपथ लेने वालों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। केंद्र सरकार ने जो किया है वह सही है। बता दें कि विवाद गहराने के बाद केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed