फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kangana ranaut as goddess Laxmi in swachh bharat video

स्वच्छ भारत अभियान में कंगना बनी देवी लक्ष्मी, अमिताभ...

Thu, 11 Aug 2016 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut as goddess Laxmi in swachh bharat video
kangana ranaut - फोटो : Times of India
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को लेकर जो जागरूकता बढ़ाई है उसको आगे बढ़ाने के लिए अब बॉलीवुड सितारे भी आगे आ गए हैं। बॉलीवुड कलाकारों की ओर से तैयार किए गए एक वीडियो में अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत जैसे बड़े सितारे स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इस वीडियो में कंगना रनौत देवी लक्ष्मी के रूप में नजर आ रही हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के लिएअपनी आवाज दी है। दस अगस्त को यूट्यूब पर अपलोड किए 2.45 मिनट के वीडियो को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में साड़ी पहने लक्ष्मी के रूप में दिखाई कंगना रनौत को गंदगी वाली जगहों से जाते हुए दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे गंदगी वाले घरों, दुकानों और अन्य जगहों पर लक्ष्मी रहना नहीं चाहती और दूर चली जाती हैं। वीडियो में कंगना और अमिताभ बच्चन के अलावा भोजपुरी अभिनेता रविकिशन एक पान वाले बने हैं तो अभिनेत्री ईशा कोप्पीकर गृहणी बनी हैं जबकि नवोदित अभिनेता ओमकार कपूर ने एक ऑफिस जाने वाले एक युवा की भूमिका निभाई है। पूरे
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में साफ सफाई के महत्व को ही फोकस किया गया है। 

आप भी देखें यह वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed