{"_id":"5948b1124f1c1bf8188b47a0","slug":"kamov-helicopter-can-be-deal-with-russia-after-f-16-deal-from-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"US से F-16 के बाद रूस से 'कामोव हेलिकॉप्टर' पर हो सकती है भारत की डील","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
US से F-16 के बाद रूस से 'कामोव हेलिकॉप्टर' पर हो सकती है भारत की डील
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Kamov helicopter
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा में जाने से पहले भारत ने अमेरिका के साथ एक बड़ी डील की है। बता दें कि जानी-मानी अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने भारत के साथ F-16 पर टाटा समूह से बड़ा करार किया है। इस करार के बाद अब एफ- 16 लड़ाकू विमान भारत में बनेंगे। वहीं दूसरी खबर आ रही है कि रक्षामंत्री अरूण जेटली के आगामी रूस दौरे के दौरान रूस से नए फाइटर एयरक्राफ्ट और 'कामोव हेलिकॉप्टर' पर बड़ा करार हो सकता है।
अरूण जेटली आज अपने चार दिवसीय दौरे पर रूस के लिए रवाना हो रहे हैं। जिसको लेकर उम्मीद की जा रही है कि लंबे समय से रक्षा सहयोगी रहे रूस के साथ मिलकर कामोव हेलिकॉप्टर बनाने पर डील हो सकती है। अगर यह समझौता हुआ तो मेक इन इंडिया के इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय सेना को अगले नौ साल में 200 हेलिकॉप्टर मिल सकेंगे। बता दें कि इस जॉइंट वेंचर के लिए भारत और रूस के बीच शुरुआती अग्रीमेंट पिछले साल अक्टूबर में हुआ था।
दूसरी ओर गौरतलब है कि पीएम मोदी 25-26 जून को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। इस दौरे से पहले सबसे महत्वपूर्ण समझौते में लॉकहीड मार्टिन और टाटा के बीच समझौता हो सकता है, जिसके तहत भारत में ही दुनिया के सबसे सफल लड़ाकू विमानों में से एफ-16 फाइटर जेट विमानों का उत्पादन किया जाएगा। एफ-16 फाइटर जेट भारत में 'मेक इन इंडिया' मुहिम के तहत बनाए जाएंगे, जिसमें लॉकहीड मार्टिन और टाटा की हिस्सेदारी होगी। ये समझौता 25 जून को होने की उम्मीद जताई जा रही है।