{"_id":"600798029836f30dcf501aaf","slug":"kamala-harris-will-make-first-step-in-white-house-harris-family-will-create-history-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: व्हाइट हाउस में 'प्रथम' कदम रखेंगी कमला तो इतिहास रचेगा हैरिस परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका: व्हाइट हाउस में 'प्रथम' कदम रखेंगी कमला तो इतिहास रचेगा हैरिस परिवार
Wed, 20 Jan 2021 08:26 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 20 Jan 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जब कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी तो उनके नाम के आगे कई 'प्रथम' जुड़ जाएंगे। सबसे पहले तो यह अमेरिका में इस पद पर पहुंचने वाली प्रथम महिला होंगी। साथ ही प्रथम अश्वेत महिला भी। इसके अलावा भारतीय मूल से संबंध रखने वाली ऐसी प्रथम महिला भी कहलाएंगी जो अमेरिका में दूसरे ताकतवर ओहदे पर काबिज हुई।
विज्ञापन
लेकिन इस अवसर पर उनकी उपलब्धि के साथ-साथ दुनिया भर की निगाहें उनके धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता भरे परिवार पर भी होगी, जो अमेरिका की राजनीति में इतिहास रचने जा रहा है। डेमोक्रेट नेशनल कन्वेंशन में उनके चर्चित भाषण से लेकर उपराष्ट्रपति तक का सफर दिलचस्प रहा है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक बनने अमेरिका आई थी मां
56 वर्षीय कमला भारतीय मां और जमैकाई पिता की बेटी हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में कैंसर शोधकर्ता बनने के लिए कैलिफोर्निया आई थीं। पिता डोनाल्ड हैरिस स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर थे। 1961 में दोनों की मुलाकात हुई और 1963 में शादी की। 1964 में जन्मी कमला ऑकलैंड में पली-बढ़ीं।
विज्ञापन
जब वह और उनकी बहन माया बहुत छोटी थी तभी माता-पिता अलग हो गए थे। कमला ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। फिर अमेरिका में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की।
डेमोक्रेट नेशनल कन्वेंशन में चर्चित भाषण से उपराष्ट्रपति तक का दिलचस्प सफर
पढ़ाई के बाद 1998 में सैन फ्रांसिस्को में जिला अटार्नी के दफ्तर में काम शुरू किया। 2003 में सैन फ्रांसिस्को की पहली महिला जिला वकील बनी। शुरू से ही मुखर वक्ता रही हैरिस ने कैलीफोर्निया के अटॉर्नी जनरल बनकर इतिहास रचा था।
2012 में डेमोक्रेट नेशनल कन्वेंशन में जबरदस्त भाषण देने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर छवि बनीं। फिर 2017 में कैलिफोर्निया से सीनेटर बनीं। हैरिस ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा भी की थी, पर बाद में अपना नाम वापस लेकर बाइडन का समर्थन कर दिया।
पति के साथ भी 'प्रथम' संयोग, डग एमऑफ होंगे अमेरिका के प्रथम सेकंड जेंटलमैन
कमला हैरिस के लिए सबसे खास पति डग एमऑफ होंगे। वह अमेरिका के पहले सेकंड जेंटलमैन होंगे। यह जोड़ी उपराष्ट्रपति पद के लिए पहली अंतरनस्ली जोड़ी होगी। एमऑफ को 'द अल्टीमेट हाइपमैन' कहा जा रहा है। जिस तरह उन्होंने पत्नी कमला के राजनीतिक कैरियर को ऊंचाइयों तक लाने में सहायता की है उनकी काफी तारीफ हो रही है।
दिलचस्प बात यह है कि उपराष्ट्रपति पत्नी को सहारा देने के लिए उन्होंने एंटरटेनमेंट वकील की नौकरी छोड़ दी है। वह प्रचार में अपने मोबाइल फोन पर कमला के समर्थन में स्टीकर लगाए रखते थे जिस पर लिखा होता था- वुमैन प्लेस इज इन द व्हाइट हाउस।
चुनावों में दुनिया से पहली दफा परिवार से कराया रूबरू
पिछले साल अगस्त में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने भाषण में हैरिस ने पहली दफा देश के सामने खुलकर परिवार के बारे में बात की। उन्होंने अपनी मां श्यामला और उनके सपनों के बारे में बताया। अपने लालन-पालन से लेकर माता-पिता के अलग होने तक सारी बातें दुनिया को बताई।