{"_id":"5fa8b2e0887c8d2b7378cf77","slug":"kamala-harris-achieved-what-she-wanted-to-do-says-her-maternal-aunt-sarala-gopalan-who-lauded-democrat-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस की मौसी बोलीं- उसने वो मुकाम हासिल किया, जिसे वह करना चाहती थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमला हैरिस की मौसी बोलीं- उसने वो मुकाम हासिल किया, जिसे वह करना चाहती थी
Mon, 09 Nov 2020 08:40 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 09 Nov 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस की मौसी डॉक्टर सरला गोपालन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने उस मुकाम को हासिल कर लिया जिसे वो पाना चाहती थी, यह कहना है उनकी मौसी सरला गोपालन का। डॉक्टर सरला ने डेमोक्रेट को मिली जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'मैं एक डॉक्टर हूं और चंडीगढ़ में काम करती हूं। कमला चंडीगढ़ और कई अन्य स्थानों पर हमसे कई बार मिलने के लिए आई है। हमने हमेशा उसे (कमला हैरिस) एक अच्छे बच्चे के रूप में बड़े होते देखा है। उसने जो कुछ भी किया वह बहुत अच्छा था और उसने वह हासिल किया जो वह करना चाहती थी।'
विज्ञापन
डॉक्टर गोपालन चेन्नई से ताल्लुक रखने वाली हैरिस की मां श्यामला गोपालन की छोटी बहन हैं। श्यामला का जन्म चेन्नई में हुआ था इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। श्यामला एक प्रमुख कैंसर शोधकर्ता और कार्यकर्ता थीं। इस वर्ष की शुरुआत में अपने नामांकन स्वीकृति भाषण में कमला हैरिस ने अपनी मौसियों और चिट्टियों (तमिल में इस्तेमाल किए जाने वाला शब्द) का उल्लेख किया था।
विज्ञापन
डॉक्टर सरला ने कहा कि उनका परिवार बहुत खुश है कि कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। कमला उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इसके अलावा वो पहली भारतीय-अमेरिकी भी हैं जिसने यह मुकाम हासिल किया है। हैरिस के नाना का जन्म थुलासेंथीरापुरम में हुआ था। यह चेन्नई से 320 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
श्यामला, एक उच्च पदस्थ सिविल सेवक पीवी गोपालन की बेटी थीं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करीबी मुकाबले में हराया है। जो बाइडन देश के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे। वहीं कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।