{"_id":"5a5eded74f1c1b92268b4d5d","slug":"kamal-haasan-to-reveal-political-party-name-on-february-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के बाद कमल हासन की राजनीति में एंट्री, 21 फरवरी को करेंगे पार्टी के नाम का ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रजनीकांत के बाद कमल हासन की राजनीति में एंट्री, 21 फरवरी को करेंगे पार्टी के नाम का ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
kamal haasan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत की राजनीति में कलाकारों की सक्रियता समय-समय पर देखने को मिल ही जाती है। इस बार दो बड़े नाम सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन यहां की राजनीति में अपना आगाज कर रहे हैं। जहां एक तरफ रजनीकांत ने राजनीति में आने का आधिकारिक रूप से ऐलान करते हुए तमिलनाडु के अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ मेगास्टार कमल हासन ने भी राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान करने की तारीख घोषित कर दी है।
विज्ञापन
कमल हासन ने आखिरकार राजनीति के दंगल में कूदने का फैसला कर ही लिया है। हासन ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 21 फरवरी को करने का फैसला लिया है। उन्होंने तमिलनाडु के रमंथपुरम में अपनी पार्टी के नाम का ऐलान करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हासन प्रदेशभर का दौरा भी करेंगे। वह अपनी यात्रा रमंथपुर से शुरू करेंगे, जोकि उनका गृहक्षेत्र भी है, इसके बाद वह मदुरई, डिंडीगुल और सिवगंगई जाएंगे। इसके साथ ही कमल हासन आधिकारिक रूप से अपनी राजनीति की शुरुआत करेंगे, हासन ने पिछले वर्ष ही राजनीति में आने का इशारा कर दिया था।
विज्ञापन
कमल हासन ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि अपनी इस यात्रा की शुरुआत की मैं आधिकारिक रूप से राजनीतिक पार्टी व इसके उद्देश्यों, सिद्धातों का भी ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले से स्थापित एकछत्र राजनीति के खिलाफ अपनी यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं हमेशा लोगों के विचार को ख्याल रखूंगा और इस बात की कोशिश करुंगा की हमारे कदम लोगों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन