फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kamal haasan on tamil nadu politics, Ready to enter if polls held in 100 days

तमिलनाडु की राजनीति पर बोले कमल हासन- 100 दिनों में हुआ चुनाव तो जरूर लड़ूंगा

Fri, 22 Sep 2017 08:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 22 Sep 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
kamal haasan on tamil nadu politics, Ready to enter if polls held in 100 days
कमल हासन

साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने पहली बार तमिलनाडु की राजनीति पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी बातों से साफ कर दिया की जल्द ही वह राजनीति में कदम रखेंगे। गुरुवार को उन्होंने कहा कि अगर अगले 100 दिनों में चुनाव होते हैं, तो वह उनमें जरूर नजर आएंगे। 

विज्ञापन


साथ ही टीवी मीडिया पर बातचीत के दौरान उन्होंने ये संकेत भी दिया कि वह किसी भी मौजूदा राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टियों का सहयोग करेंगे, लेकिन हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: 'रजनीकांत राजनीति में आए, तो थाम लूंगा हाथ'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाऊंगा, बल्कि मैं चुनाव में अकेले उतरूंगा। एआईएडीएमके और चुनाव पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार और जनता एक अनचाही शादी में बंधी हुई है, जिससे जनता निजात चाहती है। अगर अगले 100 दिनों में चुनाव होंगे तो मैं जरूर हिस्सा लूंगा।

एक और बात का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि वह रजनीकांत में भी इस मामले में मुलाकात कर चुके हैं और राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने के अपने इरादे से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मैं रजनीकांत से लगभग 4-5 हफ्ते पहले मिला था, हम दोनों साथ काम कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य भी एक है, भ्रष्टाचार से लड़ना।

केजरीवाल ने की हासन से मुलाकात

kamal haasan on tamil nadu politics, Ready to enter if polls held in 100 days
अरविंद केजरीवाल और कमल हासन - फोटो : ANI

गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन से मिलने के लिए तमिलनाडु पहुंचे थे। चेन्‍नई पहुंचकर उन्होंने हासन के घर पर उनसे मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा कि उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि कमल को राजनीति में जरूर आना चाहिए। वहीं अरविंद केजरीवाल को रिसीव करने कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस अक्षरा हासन खुद एयरपोर्ट पहुंची थी। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, आशुतोष और सोमनाथ भारती भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed