पन्नीरसेल्वम के सपोर्ट में आए कमल हसन, कहा- 'शशिकला की हकीकत जानकर दुख हुआ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजनीति में छिड़े सियासी घमासान का रुख हर रोज बदल रहा है। अब साउथ के सुपस्टार कमल हासन खुलकर ओ पन्नीरपसेल्वम के सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि पन्नीरसोल्वम को बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यभार पूरा करने देना चाहिए।
इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पन्नीरसेल्वम का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा, 'क्यों नहीं पन्नीरसेल्वम को हम थोड़ा और समय देते? वो अपना काम अच्छे से कर रहे हैं।" कमल हासन ने कहा कि यदि जनता पन्नीरसेल्वम को पसंद नहीं करती है तो वो ही उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।
तमिलनाडु की मौजूदा राजनीति सियासत पर बोलते हुए कमल हासन ने कहा कि, "यह बुरा समय है और शशिकला की सच्चाई ने मुझे दुख पहुंचाया है।" उन्होंने कहा कि हम भेंड़ नहीं हैं जिसे जो चाहे वह अपनी मर्जी के हांकता रहे।
शशिकला को चिनम्मा कहे जाने को लेकर कमल हासन ने कहा कि हमें व्यक्तिगत संबंधों के बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए।
शशिकला के पास बहुमत होने से मुझे अशचर्य नहींः हासन
कमल हासन ने कहा कि शशिकला के पास बहुमत के आंकड़े होने से उन्हें कोई अश्चर्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जब किसी को देश चलाना नहीं आता हो तो उसे वहां नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को नाटकीय ढंग से पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ बगावत कर दी थी।
रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने वाले पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्हें इसके लिए बाध्य किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि जनता, पार्टी और विधायक चाहें तो वह अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं।
इसके बाद देर रात शशिकला ने पहले पन्नीरसेल्वम को पार्टी कोषाध्यक्ष के पद से हटा दिया और आधी रात के बाद उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला ने आरोप लगाया कि पन्नीसेल्वम की बगावत के पीछे डीएमके के नेता स्टालिन का हाथ है।