{"_id":"69429e1d66fc10510c0be2dd","slug":"kalyan-banerjee-asks-nitin-gadkari-have-you-got-even-one-infiltrator-funny-moment-parliament-winter-session-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'एक भी मिला क्या?', घुसपैठियों को लेकर कल्याण बनर्जी ने नितिन गडकरी से पूछा ऐसा सवाल; लगने लगे ठहाके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VIDEO: 'एक भी मिला क्या?', घुसपैठियों को लेकर कल्याण बनर्जी ने नितिन गडकरी से पूछा ऐसा सवाल; लगने लगे ठहाके
Wed, 17 Dec 2025 05:42 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 17 Dec 2025 05:42 PM IST
सार
संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हंसी-मजाक करने का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में बनर्जी ने गडकरी से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर वहां खड़े सभी सांसद हंसने लगे।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली है। वंदे मातरम से लेकर मनरेगा का नाम बदले जाने तक पर संसद में पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी घमासान मचा रहा। वहीं, बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बीच मजाक का एक हल्का-फुल्का पल सामने आया।
विज्ञापन
दरअसल, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पश्चिम बंगाल में चल रही गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर नितिन गडकरी के साथ मजाक करते दिखे। इस पर नितिन गडकरी मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए। इस दौरान कल्याण बनर्जी नितिन गडकरी के साथ कानाफूसी करते भी नजर आए।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Friendly interaction between TMC MP Kalyan Banerjee and Union Minister Nitin Gadkari inside Parliament premises pic.twitter.com/OZQVcTMWpb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2025
न्यूज एजेंसी एएनआई के वीडियो के मुताबिक टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घुसपैठिया के मुद्दे पर नितिन गडकरी से कहते हैं कि घुसपैठियों को बाहर फेंक देंगे, एक भी मिला क्या? इस पर नितिन गडकरी मुस्कुरा देते हैं। हालांकि, नितिन गडकरी ने इस मजाक पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ गए।
इस पर कल्याण बनर्जी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को रोक कर उनके कान में कुछ कहते दिखते हैं। इस पर भी नितिन गडकरी मुस्कुराते हुए अपनी कार की ओर बढ़ जाते हैं। इस दौरान गडकरी कल्याण बनर्जी को अपनी कार दिखाते हैं। गडकरी कहते हैं कि ये कार हाइड्रोजन से चलती है।
नितिन गडकरी की ओर से कार की खूबी बताने पर कल्याण बनर्जी चुटकी लेते हुए कहते हैं कि आप क्या करेंगे, इतना लेकर। एक-दो हमारे पास भी भेज दीजिए। बनर्जी आगे कहते हैं कि आप जो अपने नौकर-वौकर के पास भेजते हैं ना, वो हमारे पास भेज दीजिए। टीएमसी सांसद के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी सांसद हंसने लगते हैं।
चुनाव आयोग ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में अब तक एसआईआर की प्रक्रिया में 58 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर तक 7.66 करोड़ मतदाताओं में से केवल 7.08 करोड़ मतदाताओं को ही मसौदा मतदाता सूची में शामिल किया गया था।