{"_id":"642609d949bc8cf112054583","slug":"kalakshetra-shut-down-after-students-protest-against-professor-over-sexual-harassment-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chennai: चेन्नई के कला केंद्र में यौन उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन, चार पुरुष फैकल्टी पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chennai: चेन्नई के कला केंद्र में यौन उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन, चार पुरुष फैकल्टी पर आरोप
Fri, 31 Mar 2023 03:44 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:44 AM IST
सार
केंद्र सरकार के नियंत्रण में संचालित कलाक्षेत्र एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की छात्राएं संस्थान के अंदर धरने पर बैठ गईं। छात्रों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि चार प्रोफेसर छात्रों का यौन उत्पीड़न कर रहे है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई की एक शीर्ष कला और सांस्कृतिक अकादमी, कलाक्षेत्र फाउंडेशन में कथित यौन उत्पीड़न की शिकार हुई छात्राओं के लिए न्याय की मांग करते हुए लगभग 200 छात्राओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। चार पुरुष फैकल्टी मेंबरों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
छात्रों का कथित यौन उत्पीड़न करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर छात्रों के विरोध के बाद कलाक्षेत्र शैक्षणिक संस्थान को बंद कर दिया गया है। संस्थान के अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
संस्थान के एक आधिकारिक बयान के अनुसार रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स आज दिनांक 30.03.2023 (शाम 5:15 बजे) से 06.04.2023 तक बंद रहेगा। सभी से अनुरोध किया है कि वे तत्काल प्रभाव से दो दिनों के भीतर छात्रावास खाली कर दें। इन दिनों होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखों की घोषणा यथासमय की जाएगी। यह सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जाता है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नियंत्रण में संचालित कलाक्षेत्र एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की छात्राएं छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्थान के अंदर धरने पर बैठ गईं। छात्रों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि चार प्रोफेसर छात्रों का यौन उत्पीड़न कर रहे है।
एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कलाक्षेत्र परिसर के अनिर्धारित दौरे के एक दिन बाद यह विरोध प्रदर्शन हुआ। रेखा शर्मा ने संस्थान की डायरेक्टर रेवती रामचंद्रन और कुछ संकाय सदस्यों से मुलाकात की थी।
छात्राओं का कहना है कि एनसीडब्लू की अध्यक्ष ने यौन उत्पीड़न की घटनाओं के बारे में छात्राओं और संकाय सदस्यों की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से बताने के लिए कहा। एक छात्रा ने कहा कि उन्होंने एक-एक करके पूछा कि क्या आपके साथ छेड़छाड़ हुई थी, क्या आपके साथ छेड़छाड़ हुई थी, क्या यह जांच करने का तरीका है? उनका उद्देश्य मामले को ढांकना है। अकादमी की एक पूर्व छात्रा ने कहा, कि यह वर्षों से चल रहा है।
किस तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा? इस पर एक छात्रा ने कहा कि यह सैक्सुअल मैसेजिंग है, अगर हम विरोध करते हैं तो दुर्व्यवहार, कम ग्रेड दिए जाते हैं और नृत्य का कोई अवसर नहीं मिलता है, चाहे हम कितने भी अच्छे क्यों न हों। एक अन्य ने कहा क इतने सालों में कई लोगों का यौन शोषण हुआ...याद रखें कि हम 18 या 19 साल की उन लड़कियों की बात कर रहे हैं जो शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर सकती।