{"_id":"6b0c7a6362550b04e002af59","slug":"kakoli-ghosh-dastidar-issues-whip-to-all-tmc-mp-including-abhishek-banerjee-delimitation-bill-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन विधेयक: अभिषेक बनर्जी को काकोली घोष दस्तीदार ने जारी किया व्हिप, कहा- सभी 27 सांसद करें बिल का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परिसीमन विधेयक: अभिषेक बनर्जी को काकोली घोष दस्तीदार ने जारी किया व्हिप, कहा- सभी 27 सांसद करें बिल का समर्थन
Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
सार
संसद के विशेष सत्र से पहले तृणमूल कांग्रेस में सांसदों की स्थिति और व्हिप जारी करने को लेकर विवाद बढ़ गया है। एनसीपीआई में विलय का दावा करने वाले 20 सांसदों में शामिल काकोली घोष दस्तीदार ने टीएमसी संसदीय दल के लेटरहेड पर लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
विज्ञापन
काकोली घोष ने अभिषेक बनर्जी को भेजा तीन लाइन का व्हिप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
परिसीमन विधेयक को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में सियासी टकराव बढ़ गया है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनसीपीआई में शामिल होने का दावा करने वाले 20 सांसदों को विशेष सत्र के दौरान मतदान से रोकने की मांग की है।
वहीं, 20 सांसदों के समूह में शामिल काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार को लोकसभा में टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी को तीन लाइन का व्हिप जारी किया। इसमें उन्हें परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 के समर्थन में मतदान करने का निर्देश दिया गया है।
काकोली घोष ने कहा- सभी 27 सांसद करेंगे समर्थन
वहीं, परिसीमन विधेयक पर एनसीपीआई सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उनकी पार्टी को अभी तक लोकसभा अध्यक्ष से मान्यता नहीं मिली है। इसलिए वे एनसीपीआई के रूप में सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि पहले वह तृणमूल कांग्रेस के साथ थीं और पार्टी की मुख्य सचेतक थीं। इसी हैसियत से उन्होंने व्हिप जारी किया है और सभी सांसदों को अगले दिन से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
काकोली घोष के मुताबिक, लोकसभा के सभी 27 सांसद सुबह से सदन में मौजूद रहेंगे और विधेयक का समर्थन करेंगे। टीएमसी ने भी 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक लोकसभा में अपने सभी सांसदों को उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
टीएमसी के लेटरहेड पर जारी किया गया व्हिप
यह व्हिप टीएमसी संसदीय दल के लेटरहेड पर जारी किया गया है। इस पर काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा में टीएमसी की मुख्य सचेतक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। व्हिप में अभिषेक बनर्जी को 30 नवंबर और 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे से लोकसभा में उपस्थित रहने और परिसीमन विधेयक पर मतदान पूरा होने तक सदन में बने रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही विधेयक को विचार के लिए स्वीकार करने और पारित करने के प्रस्तावों के पक्ष में वोट देने को कहा गया है।
अभिषेक बनर्जी ने भी जारी किया था व्हिप
काकोली घोष का यह कदम अभिषेक बनर्जी की ओर से टीएमसी के सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किए जाने के एक दिन बाद आया है। अभिषेक ने सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने और सूचीबद्ध विधायी कार्यों पर पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया था।
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक बनर्जी ने एनसीपीआई में विलय का दावा करने वाले 20 सांसदों की स्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि संसदीय बुलेटिन के अनुसार ये सांसद अब भी टीएमसी के सदस्य के रूप में दर्ज हैं।
अभिषेक बनर्जी ने पत्र में क्या लिखा?
28 नवंबर को लिखे पत्र में अभिषेक बनर्जी ने इन सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था दिए जाने की भी समीक्षा करने और उनके खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने का अनुरोध किया है। इन सांसदों के खिलाफ 19 जून 2026 को दलबदल कानून के तहत याचिकाएं दाखिल की गई थीं।
अभिषेक बनर्जी ने पत्र में कहा कि ये सभी सांसद टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उनका दावा है कि मूल राजनीतिक दल यानी टीएमसी का एनसीपीआई में विलय नहीं हुआ है। ऐसे में इन सांसदों पर संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधान लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि अयोग्यता से जुड़ी याचिकाओं पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसलिए इन 20 सांसदों को विशेष सत्र में मतदान की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऐसा करने से लंबित कार्यवाही प्रभावित हो सकती है।
दो तिहाई बहुमत के लिए वोटों का मामला
अभिषेक बनर्जी ने आशंका जताई कि इन सांसदों के वोट संविधान के 131वें संशोधन विधेयक पर मतदान के नतीजे को प्रभावित कर सकते हैं। इस विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के दो तिहाई समर्थन की जरूरत है। उन्होंने संविधान की दसवीं अनुसूची के पैराग्राफ 2(1) का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव जीतकर आने वाला सदस्य उसी राजनीतिक दल का माना जाता है, जिसने उसे उम्मीदवार बनाया था।
बनर्जी के मुताबिक, दसवीं अनुसूची के पैराग्राफ 4 के तहत विलय से जुड़ी छूट तभी मिल सकती है, जब मूल राजनीतिक दल का किसी दूसरे दल में विलय हुआ हो। उनका कहना है कि टीएमसी का एनसीपीआई में विलय नहीं हुआ है। ऐसे में केवल विधायक दल के कुछ सदस्यों के अलग होने के आधार पर इस प्रावधान का लाभ नहीं दिया जा सकता। उन्होंने स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप कर संविधान और लोकसभा की कार्यवाही के नियमों के अनुसार जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
संसद के विशेष सत्र से पहले बढ़ा विवाद
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधायी प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है। प्रस्तावित विधायी पैकेज में संविधान का 132वां संशोधन विधेयक, 2026, परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े कानूनों में संशोधन शामिल हैं।
इन प्रस्तावों के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसके साथ ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करने की बात कही गई है।
यह राजनीतिक विवाद टीएमसी में हुए विभाजन के बाद सामने आया है। काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में 20 सांसदों ने एनसीपीआई में विलय का एलान किया था। इस कदम के बाद अलग हुए समूह की मान्यता और सांसदों के खिलाफ लंबित अयोग्यता कार्यवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

#WATCH | Delhi: On the Delimitation Bill, NCPI MP Kakoli Ghosh Dastidar says, "We will not participate as NCPI because we have not yet received recognition from the Speaker. Since I was earlier with AITC and was the Chief Whip, I have issued the whip in that capacity, directing everyone to remain present from tomorrow. All 27 Lok Sabha MPs will be present from the morning and support the bill..."
— ANI (@ANI) November 29, 2026