फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kailash Vijaywargiya says caa might implement from january 2021 tmc called it fooling people bjp citizenship

विजयवर्गीय बोले- अगले साल जनवरी में लागू हो सकता है सीएए, टीएमसी ने बताया मूर्ख बनाने की कोशिश

Sun, 06 Dec 2020 08:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारासात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारासात Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Dec 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kailash Vijaywargiya says caa might implement from january 2021 tmc called it fooling people bjp citizenship
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) अगले साल जनवरी से लागू हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार शरणार्थियों के प्रति हमदर्दी नहीं रखती है।

विज्ञापन


उत्तर 24 परगना जिले में 'आर नोय अन्याय' (अन्याय और नहीं) अभियान के इतर उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हमें उम्मीद है कि सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगी।' उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार ने सीएए को ईमानदार नीयत से पड़ोसी देशों से हमारे देश आए उत्पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए पारित किया था।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवर्गीय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य के मंत्री फरहाद हाकिम ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है। सीएए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed