'जब बात बोली से न बने तो गोली के प्रयोग में बुराई नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कश्मीर में अलगाववादियों के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि देश हित और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।
जब बात बोली से न बने, तब गोली का प्रयोग करने में कोई बुराई नहीं है। अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले विजयवर्गीय ने मंगलवार को ट्वीटर पर अपनी बात रखी।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी के हालात सामान्य बनाने की दिशा में केंद्र सरकार प्रयास कर रही है।
आतंक के पनाहगार अब बख्शे नहीं जाएंगे
इसी उद्देश्य से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सभी पक्षों से वार्ता करने के लिए कश्मीर गया था लेकिन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के न्योते के बावजूद अलगाववादी संगठन हुर्रियत के नेताओं ने दिल्ली से गए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था।
विजयवर्गीय ने पाकिस्तान और अलगाववादियों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि बिल्ली आंख बंद करके दूध पीती है और उसे लगता है उसे कोई नहीं देख रहा। आतंक के पनाहगार अब बख्शे नहीं जाएंगे।
कैलाश ने आगे लिखा है कि लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते हैं, अलगाववादी नेताओं से बात कोई करने की आवश्यकता नहीं है। आतंकवादियों का साथ देने वाले के साथ भी आतंकवादी जैसा सुलूक होना चाहिए।