{"_id":"5b2cb8c04f1c1b684d8b7b84","slug":"kailash-mansarovar-yatri-celebrated-yoga-day-on-india-china-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने भारत-चीन सीमा पर ऐसे मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने भारत-चीन सीमा पर ऐसे मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Fri, 22 Jun 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरु हो गई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा पर समुद्र तट के करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया। कैलाश मानसरोवर यात्रा में तीर्थ यात्रियों को पहाड़ी रास्तों पर से गुजरते हुए जाना पड़ता है। बेहद ऊंचाई पर मौसम भी अकसर खराब रहता है।
2 of 6
इतनी ऊंचाई पर योग शिविर लगाकर योग करके यात्रियों ने एक तरह से कीर्तिमान बनाया है। यहां इंदौर के कृष्णा मिश्रा ने मानसरोवर यात्रियों को योग कराया। कृष्णा योग एंव हीलिंग गुरु हैं। उन्होंने यात्रियों को योग करवाकर ना केवल योग दिवस मनाया बल्कि उन्हें यह भी संदेश दिया कि कम ऊंचाई वाली जगह पर योग करना कितना सहायक हो सकता है।
3 of 6
कृष्णा मिश्रा पूरी दुनिया में कृष्णा गुरुजी के नाम से जाने जाते हैं। आध्यात्मिक हीलर कृष्णा मिश्रा हर साल योग दिवस को कुछ खास तरीके से मनाते हैं। इस योजना के लिए वह 19 जून को रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कैलाश मानसरोवर की यात्रा में कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। इसके लिए सबसे आवश्यक है फिट रहना। जिसके लिए योग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस यात्रा पर अकसर बीपी, डायबीटीज और हृदय रोग के मरीज जाने से बचते हैं क्योंकि उनके लिए यहां के मौसम के कारण जान का खतरा बढ़ जाता है। यदि ऐसे लोग फिर भी यहां जाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ दिन पहले से ही दौड़ का अभ्यास करना जरूरी होता है ताकि उन्हें यात्रा करते वक्त कोई परेशानी ना आए।
विज्ञापन
5 of 6
इससे पहले कृष्णा चलती ट्रेन में भी योग करवा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हवाई जहाज में भी योग करवाया था। इस दिन को वह हमेशा खास अंदाज में मनाते हैं। एक बार तो उन्होंने महाकाल परिसर के भिक्षुकों के साथ भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।