फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K vijayraghavan says gaganayan mission will be completed according to the schedule

तय कार्यक्रम के अनुसार ही पूरा होगा गगनयान मिशन: राघवन

Mon, 27 Aug 2018 01:53 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
K vijayraghavan says gaganayan mission will be completed according to the schedule

केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) तय कार्यक्रम के अनुसार ही पहला मानव सहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान पूरा करेगा। इस कार्यक्रम को कुछ वर्ष पूर्व तय किया गया था।

विज्ञापन


राघवन ने कहा कि यह मिशन अप्रत्याशित समय पर नहीं हो रहा है और न ही यह कोई संयोग है। हम इस मिशन को कुछ समय से आकार दे रहे थे। मशहूर जीवविज्ञानी 64 वर्षीय राघवन को मार्च में प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। विज्ञान के मामले में शीर्ष सलाहकार का यह पद 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में बनाया गया था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वाधीनता दिवस के मौके पर 2022 तक किसी महिला या पुरुष को अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की थी। राघवन ने कहा कि इसरो उस मिशन को समय पर पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह प्रोजेक्ट एक चुनौती है, लेकिन इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारत में पूरी काबिलियत है। गगनयान मिशन के लिए अमेरिका और रूस जैसे देशों से मदद लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका अंतरिक्ष और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी हैं, इसलिए इस पर उनसे चर्चा स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed