{"_id":"634a7966a6a96a5a2b104e8d","slug":"k-vijay-kumar-resigns-as-security-advisor-of-mha-cites-personal-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHA: के विजय कुमार ने गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, आगे काम करने में जताई असमर्थता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MHA: के विजय कुमार ने गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, आगे काम करने में जताई असमर्थता
Sat, 15 Oct 2022 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:49 PM IST
सार
दिग्गज आईपीएस अधिकारी के. विजय कुमार ने निजी कारणों से गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
के विजय कुमार
- फोटो : Social Media
विस्तार
चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले दिग्गज आईपीएस अधिकारी के. विजय कुमार ने निजी कारणों से गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगे काम करने में असमर्थता जताई है।इस्तीफे के एलान के साथ ही कुमार ने दिल्ली में अपना आवास भी खाली कर दिया है और चेन्नई चले गए हैं।
विज्ञापन
विजय कुमार मे पीएम मोदी, अमित शाह का आभार जताया
कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, एमएचए अधिकारियों और सभी प्रदेशों के पुलिस बलों के प्रमुखों के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिये आभार जताया। वह मुख्य रूप से वामपंथी कट्टरवादियों और जम्मू कश्मीर के मसलों पर सरकार को सलाह दे रहे थे। भारतीय पुलिस सेवा के 1975 बैच के अधिकारी कुमार को 2012 में एमएचए में नियुक्ति मिली थी। वह इसी साल केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार भी रहे और 2019 में फिर गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार बने।
विज्ञापन