फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K.T. rama rao trimmed amit shah over telangana pre-election criticism

टीआरएस ने अमित शाह से पूछे कई सवाल, कहा इन राज्यों में भाजपा ने क्यों कराए पहले चुनाव

Mon, 17 Sep 2018 03:57 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
K.T. rama rao trimmed amit shah over telangana pre-election criticism
तेलंगाना के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के. टी. रामा राव
तेलंगाना के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के. टी. रामा राव ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पूर्व कराने का के के. चन्द्रशेखर राव सरकार के फैसले पर सवाल उठाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


चन्द्रशेखर राव के पुत्र रामा राव ने रविवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2002 में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गुजरात में जल्दी चुनाव कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने इंगित किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 2004 में समय से पहले चुनाव कराने का फैसला लिया था। केटीआर के नाम से लोकप्रिय राव ने सवाल किया, ‘‘ऐसे में यदि टीआरएस सरकार जल्दी चुनाव कराना चाहती है, तो इसमें गलत क्या है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तेलंगाना के विकास में केन्द्र के योगदान के शाह के दावों पर भी उनकी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र ने राज्य को कोई विशेष सहयोग नहीं दिया है। राज्य में विकास दर 17.17 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र के विकास में तेलंगाना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और शाह को समझना चाहिए कि राजस्व एकत्र करने के लिए केन्द्र सरकार राज्यों पर आश्रित है।’’ 

राव ने भाजपा पर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश, दोनों राज्यों की जनता के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे तेलुगू लोगों से वोट मांगने का कोई ‘‘नैतिक अधिकार’’ नहीं है।


उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा के नेता चुनाव जीतने को लेकर उल्टे-पुल्टे दावे कर रहे हैं। शाह ने शनिवार को समय से पहले तेलंगाना विधानसभा भंग करने और लोगों पर चुनावी खर्च का बोझ डालने के चन्द्रशेखर राव के फैसले पर सवाल खड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed