फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K S Manjunath alleged human trafficker Santro Ravi arrested in Gujarat

Santro Ravi: सैंट्रो रवि गुजरात से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म और जबरन शादी करने का आरोप

Fri, 13 Jan 2023 08:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमहदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमहदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 08:05 PM IST
सार

आरोपी सैंट्रो रवि के खिलाफ मैसूर में उसकी पत्नी ने एक मामला दायर किया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 2019 में उसे नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया और शादी के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
K S Manjunath alleged human trafficker Santro Ravi arrested in Gujarat
आरोपी सैंट्रो रवि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक कथित मानव तस्कर के. एस. मंजूनाथ उर्फ सैंट्रो रवि शुक्रवार को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के कई राजनेताओं के साथ पुलिस तबादलों और संबंधों में अपनी कथित भूमिका को लेकर विवादों में है। 

विज्ञापन

 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बार-बार कर्नाटक में अपना ठिकाना बदल रहा था। बाद में उसने अपना मोबाइल फोन भी बदला और राज्य से बाहर चला गया। अधिकारी ने कहा, गुजरात में ठिकाना शिफ्ट करने से पहले वह केरल में था, जहां उसे हमारी टीमों ने पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा, सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। गुजरात की एक स्थानीय अदालत से ट्रांजिट वारंट हासिल करने बाद उसे कर्नाटक लाया जाएगा। 
विज्ञापन


आरोपी सैंट्रो रवि के खिलाफ मैसूर में उसकी पत्नी ने एक मामला दायर किया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 2019 में उसे नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया और शादी के लिए मजबूर किया गया। उसने एक स्थानीय समाचार पत्र में नौकरी की रिक्ति के विज्ञापन का जवाब दिया था और कथित तौर पर उसे साक्षात्कार के लिए बुलाया था।  उस मुलाकात के दौरान उसने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ दिया और दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने उससे अलग होने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर नवंबर 2022 में  बेंगलुरू के कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में उसे एक फर्जी डकैती मामले में फंसाया और उसे गिरफ्तार किया गया। आंतरिक जांच के बाद कॉटनपेट पुलिस स्टेशेन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण केवी को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed